Hawahawai News https://hawahawainews.com "हर खबर पर नज़र, आपकी आवाज़ – Hawa Hawai News" Sun, 08 Feb 2026 09:13:12 +0000 en-US hourly 1 https://hawahawainews.com/wp-content/uploads/2025/01/live-1-150x150.jpeg Hawahawai News https://hawahawainews.com 32 32 भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल व भव्य शोभा यात्रा,पुरी के समुद्र तट पर हुआ बीएमएस का खुला अधिवेशन https://hawahawainews.com/bharatiya-mazdoor-sangh-workers-took-out-a-huge-and-grand-procession/ https://hawahawainews.com/bharatiya-mazdoor-sangh-workers-took-out-a-huge-and-grand-procession/#respond Sun, 08 Feb 2026 09:05:04 +0000 https://hawahawainews.com/?p=4615 सहरसा : देश के राष्ट्रभक्त मजदूर संगठन भारतीय मजदूर संघ का 21वां अखिल भारतीय तेर त्रै वार्षिक अधिवेशन के दूसरे दिन शनिवार को विशाल एवं भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।जो कार्यक्रम स्थल से निकलकर पुरी की समुद्र तट पर खुला अधिवेशन के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय अध्यक्ष हरण्या पांड्या, महामंत्री रविंद्र हिमते, केंद्रीय मंत्री अशोक शुक्ला के नेतृत्व में सभी राज्यों से आए बीएमएस कार्यकर्ताओं द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई। जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए समुद्र तट पर पहुंची। शोभा यात्रा के दौरान बीएमएस कार्यकर्ताओं द्वारा देश के हित में करेंगे काम, काम का लेगे पूरा दाम,कौन बनाता है हिंदुस्तान भारत का मजदूर किसान, देशभक्त मजदूर एक हो एक हो,आय विषमता समाप्त हो,एक 10 अनुपात हो,भारतीय मजदूर संघ अमर रहे अमर रहे, बीएमएस की क्या पहचान त्याग तपस्या और बलिदान,भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों से गुंजायमान होता रहा। वहीं शोभा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा हाथों में लिए गए भगवा झंडा काफी शोभायमान हो रही थी। इस शोभा यात्रा में बिहार, झारखंड,उत्तर प्रदेश,अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान,मध्य प्रदेश,आंध्र प्रदेश,तमिलनाडू,पंजाब, तेलंगाना, महाराष्ट्र,गुजरात, सहित अन्य राज्यों के कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए। इस शोभा यात्रा में महिलाओं की संख्या भी काफी रही। महिलाओं ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ के संगठन में पुरुष एवं महिलाओं को समान अवसर एवं अधिकार दिए गए हैं। हम महिलाओं के लिए बीएमएस वरदान साबित हो रहा है। कार्यक्रम के खुला अधिवेशन में वक्ताओं ने महिलाओं एवं मजदूरों के जीवन स्तर को ऊंचा उठने के लिए  अनेक सुझाव दिए गए एवं सरकार से मांग की गई मजदूरों की मांग को समय रहते पूरा किया जाय।इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री धर्मदास शुक्ला,बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार लाल, महामंत्री संजय कुमार सिंह,सह मंत्री मनीष कुमार, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष रामबाबू सिंह, प्रदेश मंत्री शंभू कुमार चौबे, जयंत राय, दयाशंकर राय,पंकज कर्ण,दीपक कुमार एवं सहरसा जिला मंत्री सुभाष चंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।

]]>
https://hawahawainews.com/bharatiya-mazdoor-sangh-workers-took-out-a-huge-and-grand-procession/feed/ 0
देवनवन मंदिर समीप पूर्वी कोसी तटबंध के कछार पर युवाओ ने श्रमदान कर बना रहे छठ घाट https://hawahawainews.com/koshi-kachar-chathghat/ Sat, 25 Oct 2025 07:45:38 +0000 https://hawahawainews.com/?p=4603

अजय कुमार/सहरसा

 आस्था और सेवा की मिसाल पेश करते हुए नवहट्टा प्रखंड के शाहपुर पंचायत अंतर्गत देवनवन मंदिर समीप पूर्वी कोसी तटबंध किनारे युवाओं ने सामूहिक श्रमदान कर छठ घाट का निर्माण किया जा रहा है। यह वही घाट है जिसे पिछले कई वर्षों से स्थानीय लोग बिना किसी सरकारी सहायता के स्वयं तैयार करते आ रहे हैं।हर साल छठ पर्व के अवसर पर इन युवाओं का समर्पण और सामूहिक भावना देखने लायक होती है। घाट की सफाई, मिट्टी काटने, समतल करने से लेकर सजावट तक सब काम युवाओं ने अपने दम पर किया जा रहा है। इस पुण्य कार्य में क्रांतिवीर कुन्दन, दीपक कुमार, रोहन दास, पिन्टू कुमार, अप्पू कुमार, प्रिंस कुमार, प्रकाश दास समेत कई अन्य युवाओं ने श्रमदान दिया। छठ घाट की तैयारियों के दौरान युवाओं ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल पूजा स्थल तैयार करना नहीं, बल्कि समाज में एकता, सहयोग और स्वच्छता का संदेश देना भी है।इस अवसर पर मन्नु रिस्की ने कहा :“यह घाट हमारी आस्था का केंद्र है। वर्षों से हम सब मिलकर इसे बनाते आ रहे हैं, लेकिन अब समय आ गया है सरकार इस घाट को स्थायी स्वरूप देने के लिए आगे आए। प्रशासन को चाहिए कि घाट पर पक्का निर्माण, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजाम की सुविधा उपलब्ध कराए।”

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन इस घाट को सरकारी योजना के तहत शामिल करे तो यह न केवल श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक होगा, बल्कि क्षेत्र का धार्मिक और सांस्कृतिक गौरव भी बढ़ेगा। देवनवन का यह छठ घाट आज सामूहिक एकता, निस्वार्थ सेवा और आस्था की जीवंत मिसाल बन चुका है।

]]>
छठ पर्व को लेकर जीएम छत्रसाल सिंह ने सहरसा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया https://hawahawainews.com/chath-parv-nirikshan/ Sat, 25 Oct 2025 07:13:21 +0000 https://hawahawainews.com/?p=4591 अजय कुमार/सहरसा 

 लोक आस्था का महान त्यौहार छठ पर्व को लेकर समस्तीपुर मंडल के वरिष्ठ डीसीएम और ईसीआर के जीएम छत्रसाल सिंह शुक्रवार को सहरसा रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने स्टेशन परिसर एवं सरकुलेटिग एरिया का निरीक्षण किया और यात्री सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस वर्ष छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों के लिए व्यापक पैमाने पर सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।रेल प्रशासन द्वारा स्टेशन परिसर में अस्थायी टेंट लगाकर अतिरिक्त होल्डिंग एरिया तैयार किया गया है, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। प्लेटफार्म पर पेयजल, टिकटिंग,चिकित्सक और सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके अलावा अतिरिक्त सुपरवाइजर, टिकट चेकिंग स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों की भी तैनाती की गई है।रेल महाप्रबंधक ने बताया कि छठ पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए सहरसा से पटना, दरभंगा, हावड़ा और एलटीटी (मुंबई) के लिए विशेष ट्रेनों की योजना बनाई गई है।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि त्यौहार के दौरान किसी भी यात्री को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो और सभी व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जाए।ज्ञात हो कि छठ पर्व के दौरान देश-विदेश के किसी भी कोने में रहने वाले लोग इस पर्व में भाग लेने अपने गांव लौटते हैं।इस कारण काफी भीड़ भाड के कारण यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही थी। इस बार रेलवे ने स्पेशल ट्रेन एवं विशेष व्यवस्था कर रेल यात्रियों को काफी सुविधा प्रदान की जा रही है। जिसके कारण रेल यात्री यात्रा के दौरान काफी सुखद अनुभव प्राप्त कर रहे

]]>
जिला निर्वाचन पदाधिकारी व प्रेक्षक ने डिस्पैच एवं बज्रगृह का निरीक्षण किया https://hawahawainews.com/braj-grih-nirakshan/ Sat, 25 Oct 2025 06:42:27 +0000 https://hawahawainews.com/?p=4588 सहरसा,अजय कुमार : बिहार विधान सभा चुनाव को निष्पक्ष निर्भीक एवं भयमुक्त चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।वही सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिमंडल की बैठक में पारदर्शी तरीके से ईवीएम वीवीपैट एवं बज्रगृह तथा मतगणना को लेकर विभिन्न केन्द्रों की सघन निगरानी की जा रही है।इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दीपेश कुमार एवं 74-सोनवर्षा (अ॰जा॰) से संबंधित सामान्य प्रेक्षक मुथू कुमारशयाब, द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन:2025 निमित 74-सोनवर्षा(अ०जा०) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र एवं 77-महिषी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित डिस्पैच सेंटर,वज्रगृह का निरीक्षण किया गया,निरीक्षण क्रम वर्णित स्थलों पर निर्वाचन निमित की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं यथोचित दिशा निर्देश दिए गए।पीएचईडी को निर्वाचन निमित उक्त वर्णित स्थलों पर निर्धारित कार्यों को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।उक्त अवसर पर निशांत अपर समाहर्ता सह निर्वाची पदाधिकारी  77-महिषी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र धीरज कुमार डीसीएलआर,सदर सह निर्वाची पदाधिकारी74-सोनवर्षा(अ०जा०)

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

]]>
भाजपा युवा मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन कर राहुल, तेजस्वी का पुतला फूंका https://hawahawainews.com/putla-dahan/ Sun, 31 Aug 2025 07:20:02 +0000 https://hawahawainews.com/?p=4505 अजय कुमार/ सहरसा 

बीते दिनों कांग्रेस के साहबजादे राहुल गांधी द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय माता के बारे में अमर्यादित भाषा का प्रयोग के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राहुल गाँधी का एवं इन सब में उनका साथ देने के लिए ९ वीं फेल तेजस्वी यादव का पुतला कांग्रेस कार्यालय के बाहर जलाया गया।भाजयुमो अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने कहा कि बिहार का युवा राहुल गाँधी और चारा चोर के बेटे को आगामी चुनाव में मुँह तोड़ जवाब देगा और तेजस्वी को मुख्यमंत्री तो क्या चपरासी बनने लायक भी नहीं छोड़ेगा।जिस तरह राहुल गाँधी और तेजस्वी यादव बिहार के बाहर के लोगों को बुला रहे हैं और ऐसे लोगों को जिन्होंने हमेशा बिहार और बिहारवासियों का अपमान किया है।याद रहे उन सब को करारा जवाब दिया जाएगा।पूरे बिहार का युवा मोदी जी के साथ है और खड़ा रहेगा। आगामी चुनाव राहुल गाँधी और तेजस्वी यादव को उखाड़ फेंकने के लिए बिहार के युवाओं ने अपनी कमर कस ली है। हम गाँव गाँव क़स्बे क़स्बे जाकर इनके विरोध में जानता को सच से रुबरु करेंगे और इन लोगो को कालिक चुना लगाने का काम करेगे।पुतला दहन कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजयुमो महामंत्री राणा करणजीत सिंह, राजकुमार साह, उपाध्यक्ष अमित आकर्षण,सोचीत कुशवाहा, राजशेखर कुशवाहा, जिला मंत्री विद्या सिंह राठौड़, युवती प्रमुख ज्योति अदिति राज,नगर मंडल पूर्वी अध्यक्ष कुणाल झा, शुभम सिंह,महामंत्री सन्नी सिंह विभूति सिंह परमार,प्रिंस सिंह सहित सैकड़ो युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

]]>
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे कार्य में घटिया ईंटों का किया जा रहा है उपयोग : अभय कुमार https://hawahawainews.com/amrit-bharat-station/ Fri, 29 Aug 2025 05:49:41 +0000 https://hawahawainews.com/?p=4502

अजय कुमार/सहरसा 

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों में उपयोग की जा रही घटिया गुणवत्ता की ईंटों को लेकर राजद प्रदेश सचिव सह राज्य परिषद सदस्य अभय कुमार ने अपने लेटर पैड पर लिखित रूप से उप मुख्य अभियंता,निर्माण पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर को शिकायत करते हुए कहा है की सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर चल रहे कार्यों में तीन नंबर की ईट और ढलाई कहीं पर 2 इंच तो कहीं पर 3 इंच किया जा रहा है जो कि घोर और अनियमितता को दर्शाता है उन्होंने कहा है की इसकी जांच कोई वरीय रेल पदाधिकारी से कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके और इसमें संलिप्त स्थानीय अभियंता एवं संवेदक पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने अपने पत्र की प्रतिलिपि महा प्रबंधक पूर्व मध्य रेल हाजीपुर,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण पूर्व मध्य रेल,महेंद्रू पटना,मंडल रेल प्रबंधक पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर को भी भेजकर शिकायत की है।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा बीते 1 फरवरी को संसद में पेश किए गए आम बजट में सहरसा जिले के स्थानीय सहरसा रेलवे स्टेशन,सिमरी बख्तियारपुर सहित बिहार के कुल 87 रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना की सूची में शामिल किया था।इसके तहत स्वचालित सीढ़ी,लिफ्ट,ट्रेन कोच इंडिकेटर, लाइब्रेरी, रूफटॉप प्लाजा,सिटी सेंटर,वाईफाई,लंबा प्लेटफार्म, अब्बल दर्जे के यात्री प्रतीक्षालय, बुक स्टॉल जैसी कई महत्वपूर्ण यात्री सुविधाओं में इजाफा किया जाना है।

]]>
AIMIM को सहरसा जिला में बूथ स्तर तक मजबूत करना हमारा लक्ष्य : मीर रिजवान https://hawahawainews.com/mir-rizwan/ Fri, 29 Aug 2025 05:31:13 +0000 https://hawahawainews.com/?p=4493

अजय कुमार/सहरसा 

शहर के  होटल राज दरबार में AIMIM की जिला स्तरीय विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी द्वारा नियुक्त सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के कनवेयर मीर रिजवान,संचालन मो० तालीम एवं मौलाना रिजवान अहमद द्वारा की। बैठक में मुख्य रूप से सहरसा जिला में बूथ स्तर तक पार्टी की मजबुती पर आये हुए पार्टी के समर्थकों से गहन विचार विमर्श किया गया। बैठक में आए हुए सैकड़ों समर्थकों ने AIMIM पार्टी की सदस्यता ली।  मौके पर कनवेयर मीर रिजवान ने कहा की प्रदेश अध्यक्ष अखतरुल इमान द्वारा सिमरी बख़्तियारपुर विधान सभा क्षेत्र सहित सहरसा जिला में पार्टी को मजबुत करने की जिम्मेवारी दी गई है। उन्होंने पार्टी पर आस्था जताते हुए कहा कि आने वाले दिनों में सहरसा जिला में पार्टी को बूथ स्तर तक मजबुत करना हमारी प्राथमिकता रहेगी। मीर रिजवान ने कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी द्वारा सिमरी बख़्तियारपुर विधान सभा 76 से चुनाव लड़‌वाने पर विचार किया जा रहा है। इसलिए पहले सिमरी बख्तियारपुर विधान सभा क्षेत्र में पार्टी अपना कैडर तैयार करने जा रही है। बैठक में समर्थको द्वारा, सबने दिया है हमको चोट,अब अपनी पाटी अपना वोट का नारा लगाया। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के समर्थक मोहम्मद आरिफ, अनवर, मो० परवेज खान मो० यहिया खान, मो० अरमान मोहम्मद आसिफ शादमानी, मो० आकिब, मोहम्मद तौसीफ सद्दाम आलम मंजर आलम राज अब्दुल वहाब साहब शकील अहमद मोहम्मद अंजार आलम मोहम्मद असादुल्लाह मौलाना मोहम्मद मकसूद फुरकान मोहम्मद शहजाद दिलशाद आलम डॉ शहजाद मोहतीं खान मोहम्मद आसिफ मोहम्मद आरिफ मोहम्मद हबल लाल बाबू इत्यादि के अलावा

सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

]]>
जिला स्तरीय फरोग-ए-उर्दू सेमिनार,मुशायरा एवं कार्यशाला आयोजित https://hawahawainews.com/frog-mushayra/ Mon, 25 Aug 2025 03:13:30 +0000 https://hawahawainews.com/?p=4489

अजय कुमार/सहरसा

 मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग उर्दू निदेशालय, बिहार,पटना के निदेशानुसार ज़िला स्तरीय फरोग-ए-उर्दू सेमिनार, मुशायरा एवं कार्यशाला का आयोजन ज़िला प्रशासन जिला उर्दू भाषा कोषांग की ओर से रविवार को प्रेक्षागृह में किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला,नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा, अपर समाहर्ता निशांत, प्रभारी पदाधिकारी मुराद अली , जिला उर्दू भाषा कोषांग -सह- वरीय कोषागार पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उप विकास आयुक्त ने उर्दू भाषा के महत्व और उपयोगिता को बताते हुए कहा कि कोई भी भाषा उर्दू के बिना अधूरी है।हम अपनी रोज़मर्रा की भाषा में लगभग 90 प्रतिशत उर्दू शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। उर्दू के प्रति सरकार भी गंभीर है और इसके लिए सरकार ने बड़ी संख्या में उर्दू अनुवादकों की नियुक्ति की है।नगर निगम आयुक्त प्रभात कुमार झा ने उर्दू भाषा के महत्व को बताते हुए कहा कि उर्दू हमारी ज़ुबान में उतनी ही घुली हुई है जितनी हिंदी घुली हुई है।आगे उन्होंने कहा कि बिहार ऐसा प्रांत है, जिसने 1981 में उर्दू को दूसरी सरकारी भाषा का दर्जा दिया।हम अपनी रोज़मर्रा की भाषा में उर्दू के ही शब्द अधिक प्रयोग करते हैं।वहीं अपर समाहर्ता निशांत  ने मेहमानों का धन्यवाद देते हुए कहा कि उर्दू भाषा एक प्रांत को दूसरे प्रांत से जोड़ने वाली भाषा है। हम लोगों को इसके संबंध में जितना जागरूक होना चाहिए उतना जागरूक नहीं हैं।जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शालिनी जागृति (शिक्षा) ने उर्दू भाषा के महत्व को बताते हुए कहा कि मेरी इच्छा थी कि मैं इसे सीखूँ। इसके लिए मैंने प्रयास भी किया और कुछ हद तक सीख भी लिया, लेकिन पूरी तरह से सीख नहीं पाई।इससे पहले स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए प्रभारी पदाधिकारी, जिला उर्दू भाषा कोषांग मुराद अली  ने अपने मेहमानों और शायरों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उर्दू भाषा हमारे देश के लिए नई नहीं है और न ही हमारे देश के बाहर की भाषा है, बल्कि उर्दू भारत की प्राचीन भाषा है। उर्दू भाषा का जन्म इसी देश में हुआ और इसी देश में यह पली-बढ़ी है।इसके अलावा कई मेहमानों ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। उनमें मशहूर चिकित्सक डॉ. अबुल कलाम,मुफ्ती ज़िल्लुर्रहमान साहब, प्रोफेसर मोहम्मद ताहिर, जिला अध्यक्ष राजद सहरसा, डॉ. कौकब सुल्ताना, मुहीउद्दीन राईन,जिला महासचिव, जदयू,आज़म वारिसी ,जिला अध्यक्ष,अंजुमन तरक्की उर्दू सहरसा और मुफ्ती जाफ़र इमाम के नाम उल्लेखनीय हैं।इस कार्यक्रम में देश के मशहूर और प्रसिद्ध शायरों ने शिरकत की। जनाब शंकर कैमोरी ने अपने खास अंदाज़-ए-बयां से श्रोताओं के दिलों को मोह लिया। इसके अलावा अन्य शायरों में अराधना प्रसाद, मोहम्मद ज़ाहिद वफ़ा, अनवर कमाल, तबरेज़ हाशमी, रुबीना अयाज़, मुरतज़ा नरियारवी, अक़मल बलरामपुरी, चोंच गयावी, अहमद सिद्दीकी और मोहम्मद साबिर के नाम उल्लेखनीय हैं।फरोग-ए- उर्दू सेमिनार सत्र का संचालन मो आफताब आलम, उर्दू अनुवादक, अनुमंडल कार्यालय, सदर और मुशायरा कार्यक्रम का संचालन शंकर कैमूरी ने किया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मो तजम्मुल हक, उर्दू अनुवादक, जिला उर्दू भाषा कोषांग और अन्य कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

(پریس ریلیز)

24 اگست – سہرسہ

محکمہ کابینہ سکریٹریٹ، اردو ڈائریکٹوریٹ، بہار، پٹنہ کے ہدایت نامے کے مطابق ضلع سطحی فروغِ اردو سیمینار، مشاعرہ و ورکشاپ کا انعقاد ضلع انتظامیہ (ضلع اردو زبان سیل) سہرسہ کی جانب سے پریکچھاگریہ، سہرسہ میں کیا گیا۔

پروگرام کا افتتاح جناب سنجے کمار نیرالا، نائب ترقیاتی کمشنر، سہرسہ، جناب پربھات کمار جھا، کمشنر، نگر نگم سہرسہ، جناب نشانت، ایڈیشنل کلکٹر سہرسہ، جناب مراد علی، انچارج افسر، ضلع اردو زبان سیل سینئر خزانہ افسر سہرسہ اور دیگر معزز مہمانوں نے چراغ روشن کر کے کیا۔

پروگرام کی صدارت کرتے ہوئے نائب ترقیاتی کمشنر نے اردو زبان کی اہمیت و افادیت کو اجاگر کرتے ہوئے کہا کہ کوئی بھی زبان اردو کے بغیر ادھوری ہے۔ ہماری روز مرہ کی گفتگو میں تقریباً 90 فیصد الفاظ اردو کے ہوتے ہیں۔ حکومت بھی اردو کے تئیں سنجیدہ ہے اور اس کے لیے بڑی تعداد میں اردو مترجمین کی تقرری کی گئی ہے۔

نگر نگم کمشنر، سہرسہ جناب پربھات کمار جھا نے اردو زبان کی اہمیت بیان کرتے ہوئے کہا کہ اردو ہماری زبان میں اتنی ہی رچی بسی ہے جتنی ہندی رچی بسی ہے۔ مزید کہا کہ بہار ایسا صوبہ ہے جس نے 1981 میں اردو کو دوسری سرکاری زبان کا درجہ دیا۔ ہم اپنی روزمرہ کی گفتگو میں اردو کے الفاظ زیادہ استعمال کرتے ہیں۔

وہیں ایڈیشنل کلکٹر سہرسہ جناب نشانت نے مہمانوں کا شکریہ ادا کرتے ہوئے کہا کہ اردو زبان ایک صوبے کو دوسرے صوبے سے جوڑنے والی زبان ہے، لیکن جتنی بیداری ہونی چاہیے تھی ہم اتنے بیدار نہیں ہیں۔

محترمہ شالنی جاگریتی، ضلع پروگرام افسر (تعلیم)، سہرسہ نے اردو زبان کی اہمیت بیان کرتے ہوئے کہا کہ میری خواہش تھی کہ میں اردو سیکھوں۔ اس کے لیے میں نے کوشش بھی کی اور کسی حد تک سیکھی بھی، لیکن مکمل طور پر نہیں سیکھ پائی۔

اس سے قبل استقبالیہ خطاب پیش کرتے ہوئے انچارج افسر، ضلع اردو زبان سیل سہرسہ، جناب مراد علی نے مہمانوں اور شعرائے کرام کا خیر مقدم کیا۔ انہوں نے کہا کہ اردو زبان ہمارے ملک کے لیے نئی نہیں ہے اور نہ ہی یہ باہر کی زبان ہے، بلکہ اردو ہندوستان کی قدیم زبان ہے۔ اردو زبان کی پیدائش اسی سرزمین پر ہوئی اور یہیں پروان چڑھی۔

اس کے علاوہ کئی معزز مہمانوں نے اپنے خیالات پیش کیے۔ ان میں مشہور طبیب ڈاکٹر ابوالکلام، مفتی ظل الرحمان صاحب، پروفیسر محمد طاہر، ڈاکٹر کوکب سلطانہ، محی الدین رائن (ضلع جنرل سکریٹری جے ڈی یو)، اعظم وارثی (ضلع صدر انجمن ترقی اردو سہرسہ) اور مفتی جعفر امام کے نام قابل ذکر ہیں۔

اس پروگرام میں ملک کے مشہور و معروف شعرائے کرام نے شرکت کی۔ جناب شنکر کیموری نے اپنے منفرد اندازِ بیاں سے سامعین کے دل جیت لیے۔ دیگر شعرا میں اردھنا پرساد، محمد زاہد وفا، انور کمال، تبریز ہاشمی، روبینہ ایاز، مرتضیٰ نریاروی، اکمل بلرام پوری، چونچ گیاوی، احمد صدیقی اور محمد صابر کے نام قابل ذکر ہیں۔

فروغِ اردو سیمینار سیشن کی نظامت محمد آفتاب عالم، اردو مترجم، سب ڈویژنل آفس، صدر سہرسہ نے کی اور مشاعرہ کی نظامت جناب شنکر کیموری نے انجام دی۔

اس پروگرام کو کامیاب بنانے میں محمد تجمل حق، اردو مترجم، ضلع اردو زبان سیل سہرسہ اور دیگر اہلکاروں نے اہم کردار ادا کیا۔

خبر لکھے جانے تک مشاعرہ جاری تھا۔

]]>
स्वरांजली की सुषमा का कला संस्कृति युवा विभाग बिहार सरकार राज्य स्तरीय मंच पर चयन https://hawahawainews.com/svranjali/ Sun, 24 Aug 2025 05:54:58 +0000 https://hawahawainews.com/?p=4485

अजय कुमार/सहरसा

बिहार की सांस्कृतिक राजधानी पटना में कला संस्कृति युवा विभाग बिहार सरकार द्वारा आयोजित किये जाने वाले शुक्र गुलजार एवं शनिबहार कार्यक्रम में इस बार एक विशेष प्रस्तुति होने जा रही है।इस कार्यक्रम में जिले के बनगांव थाना क्षेत्र के परड़ी गांव निवासी मोहन कुमार खां एवं वंदना देवी की सुपुत्री सुषमा कुमारी को कथक नृत्य की एकल  प्रस्तुति के लिए चयनित किया गया है।यह चयन इसलिए भी विशेष है क्योंकि पूरे राज्य भर में कथक नृत्य में केवल एक कलाकार है सुषमा कुमारी जिनका चयन हुआ है।सुषमा कुमारी सहरसा के सराही मोड, नया बाजार स्थित सबसे पुरानी एवं प्रतिष्ठित संस्था स्वरांजली जहां गायन, वादन एवं नृत्य तीनों सिखाया जाता है में सुषमा कथक नृत्य के साथ साथ गायन और तबला की  विधिवत शिक्षा ले रही है। स्वरांजली संस्थान बिहार की सांस्कृतिक शिक्षा में एक प्रमुख नाम बन चुका है। सुषमा स्वरांजली के संस्थापक प्रो गौतम कुमार सिंह विभागाध्यक्ष संगीत विभाग सर्व नारायण सिंह रामकुमार सिंह महाविद्यालय एवं प्रो भारती सिंह जैसे वरिष्ठ नृत्य संगीत के मार्गदर्शन में संगीत और नृत्य का प्रशिक्षण ले रही है। वह नियमित 6 घंटा अभ्यास करती है।फिलहाल वो सर्व नारायण सिंह रामकुमार सिंह महाविद्यालय सहरसा में संगीत प्रतिष्ठा की छात्रा है।साथ ही प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद से संगीत प्रभाकर की उपाधि भी प्राप्त कर चुकी है।सुषमा का कहना है कि कथक नृत्य मेरे जीवन का एक अहम हिस्सा है।जब मुझे पता चला कि पूरे प्रदेश से एकमात्र कथक नृत्य में प्रस्तोता हूं तो मेरे खुशी का ठिकाना नहीं रहा।यह अवसर मेरे गुरु जनों एवं माता पिता के आशीर्वाद से ही संभव हुआ।ज्ञात हो कि सुषमा जिला स्तरीय ,राज्य स्तरीय एवं 8 जनवरी से 12 जनवरी तक कोलकाता के सिस्टर निवेदिता यूनिवर्सिटी में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भी अपनी प्रस्तुति देकर भूपेंद्र नारायण मंडल यूनिवर्सिटी का नाम रौशन कर चुकी है। सुषमा के इस चयन पर पूरे जिले में हर्ष का माहौल है।क्षेत्र के कलाकारों,सामाजिक संगठनों,और ग्रामीणों ने सुषमा के इस सफलता पर हार्दिक बधाई दी है और कहा है कि यह पूरे जिले की उपलब्धि है।स्वरांजली संस्था के गुरु प्रो गौतम कुमार सिंह और प्रो भारती सिंह ने कहा कि सुषमा बेहद अनुशासित और मेहनती छात्रा है।उसका इस मंच पर चयन केवल उसकी मेहनत ही नहीं बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं की शक्ति को भी दर्शाता है।वही सुषमा की यह सफलता यह दर्शाती है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती।ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियां भी अगर सही मार्गदर्शन और मंच मिले तो अपनी प्रतिभ का लोहा मनवा सकती है। सुषमा के इस सफलता पर मेयर बैन प्रिया, सांसद दिनेश चन्द्र यादव, विधायक डॉ आलोक रंजन ,जिला कला संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा झा, प्रसनजीत झा, मुक्तेश्वर सिंह मुकेश,महिषी उग्रतारा न्यास समिति सदस्य केशव चोधरी, विमलकांत झा,सोहन झा,उमेश झा ने उसे बधाई एवं आशीर्वाद दिया है।

]]>
प्रमुख मुख्य इंजीनियर ने अमृत भारत योजना के तहत नवनिर्मित भवन का  गहननिरीक्षण किया https://hawahawainews.com/amrit-bharat/ Sun, 24 Aug 2025 05:26:00 +0000 https://hawahawainews.com/?p=4480

अजय कुमार/सहरसा

पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के प्रमुख मुख्य इंजीनियर शैलेश वर्मा शनिवार को विशेष निरीक्षण ट्रेन से सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पहुंचे और अमृत भारत योजना के तहत बन रहे नवनिर्मित स्टेशन भवन का गहन निरीक्षण किया। प्रमुख मुख्य इंजीनियर के इस दौरे को लेकर कयास लगाया जा रहा है कि सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन शीघ्र हो सकता है। उन्होंने स्टेशन पर उतरते ही भवन का बारीकी से निरीक्षण किया और शेष बचे कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

सुरक्षा व संरचना पर विशेष बल :

निरीक्षण के दौरान श्री वर्मा ने यात्रियों की सुरक्षा, पटरियों की मजबूती और परिचालन दक्षता से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि रेलवे में सुरक्षा और संरचना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। निरीक्षण के क्रम में पुल-पुलियों की मजबूती, स्टेशनों की संरचना, ट्रैक की गुणवत्ता, सिग्नलिंग व्यवस्था तथा परिचालन की सुरक्षा की भी विस्तार से समीक्षा की गई। मौके पर समस्तीपुर मंडल के वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे और उन्होंने तकनीकी पहलुओं से संबंधित प्रत्यक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत की।मुख्य ट्रैक इंजीनियर मुकेश कुमार, आईओडब्ल्यू स्नेह रंजन,पीडब्ल्यूआई अजय कुमार सहित अन्य अधिकारी आदि उपस्थित थे।

]]>