Hawahawai News

उड़ती खबरें, सीधी आपके पास

उड़ती खबरें, सीधी आपके पास

उड़ती खबरें, सीधी आपके पास

जिलाधिकारी ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विधि व्यवस्था संधारण विषय पर विचार विमर्श किया

अजय कुमार/सहरसा

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु की संयुक्त अध्यक्षता में आसन्न विधानसभा आम निर्वाचन:2025 के संदर्भ में विधि व्यवस्था के समुचित संधारण विषय पर विचार विमर्श निमित पुलिस उपाधीक्षक/अनुमंडल पदाधिकारी,सहरसा एवं सिमरी बख्तियारपुर के साथ बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में सेक्टर पदाधिकारी एवं संबंधित  पुलिस पुलिस पदाधिकारियों के निर्धारित कार्यों/दायित्वों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई एवं दायित्वों के सम्यक निर्वहन हेतु निर्देशित किया गया है।इस संबंध में दिनांक:23.08.25 को स्थानीय प्रेक्षा गृह में संयुक्त संबोधन प्रस्तावित है।आज आयोजित बैठक में नोडल पदाधिकारी सीएपीएफ कोषांग सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Scroll to Top