Uncategorized – Hawahawai News https://hawahawainews.com "हर खबर पर नज़र, आपकी आवाज़ – Hawa Hawai News" Sat, 23 Aug 2025 14:53:54 +0000 en-US hourly 1 https://hawahawainews.com/wp-content/uploads/2025/01/live-1-150x150.jpeg Uncategorized – Hawahawai News https://hawahawainews.com 32 32 बाबा गणिनाथ गोविंद की 92वीं जयंती समारोह भक्ति और उल्लास के माहौल में संपन्न https://hawahawainews.com/ganinath-jayanti-last/ Sat, 23 Aug 2025 14:51:18 +0000 https://hawahawainews.com/?p=4474

अजय कुमार/सहरसा

जिले के कहरा प्रखंड स्थित संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ गोविंद धाम बलहाडीह में शनिवार को बाबा गणिनाथ की 93वीं जयंती का दो दिवसीय समारोह धूमधाम और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में कोसी और आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और बाबा के चरणों में आस्था अर्पित की।

अंतिम दिन हुआ विशेष श्रृंगार और यज्ञ:

जयंती समारोह के अंतिम दिन मंदिर प्रांगण में विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही मंदिर में उमड़ पड़ी। बाबा का श्रृंगार सुगंधित फूलों और विशेष सामग्रियों से किया गया। इसके बाद सुनरी पूजा, 14 देवान पूजा, श्रृंगार पूजा एवं हवन-यज्ञ संपन्न हुआ।पूजा-अर्चना का नेतृत्व मंदिर के पुजारी व्रजमोहन साह ने किया जबकि यजमान के रूप में रामकृष्ण साह उर्फ मोहन साह एवं बिमला देवी मौजूद रहे। हवन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुति डालकर पुण्य अर्जित किया और बाबा से सुख-समृद्धि की कामना की। एवं इलाके के सभी समर्पित बाबा गणिनाथ भक्तों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही अनुमंडल प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को इस जयंती समारोह में विधि व्यवस्था संधारण में विशेष भूमिका अदा करने पर उन्हें साधुवाद दिया है।

भक्ति गीत और झांकी बनी आकर्षण का केंद्र:

शुक्रवार की रात श्रद्धालुओं के लिए खास रही। मंदिर परिसर में आयोजित जागरण में लोककथा आधारित कथा, आकर्षक झांकियां और भजन-कीर्तन की प्रस्तुतियां हुईं। महिलाओं ने बाबा के मंगल गीत गाए, तो वहीं कलाकारों ने भक्तिरस से ओत-प्रोत भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पूरा धाम “जय बाबा गणिनाथ” के जयघोष से गूंजता रहा।

विसर्जन के बाद मना रंगोत्सव:

शनिवार को सहरसा के विभिन्न पंचायत से पहुंचे बाबा गणिनाथ के प्रमुख सेवकों को चादर देकर सम्मानित किया गया। बाबा के विसर्जन के बाद श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल से एक-दूसरे का अभिनंदन किया और रंगोत्सव मनाया। धाम परिसर में भाईचारे और उल्लास का अनूठा नजारा देखने को मिला।अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण साह उर्फ मोहन साह ने मौके पर कहा कि “बाबा गणिनाथ की महिमा अपरंपार है। इनके आदर्शों की बदौलत ही समाज को सही दिशा और उन्नति का मार्ग मिलता है। आज बलहडीह धाम न केवल धार्मिक स्थल है, बल्कि यह सामाजिक समरसता और सात्विक जीवन जीने की प्रेरणा देने का माध्यम बन चुका है।

दो दिवसीय जयंती महोत्सव में श्रद्धालुओं ने जिस उत्साह और आस्था के साथ भाग लिया, उसने यह साबित कर दिया कि गणिनाथ धाम बलहडीह अब सिर्फ पूजा-अर्चना का स्थल ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बन गया है।जयंती समारोह में बाबा गणिनाथ परिवार की ओर से विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रदेश महामंत्री रामनरेश साह, रमेश कुमार राहुल, सुनील मित्रा, संजय कुमार, संतोष कुमार लड्डू, अजित कुमार अजय, मनोज मिलन, सुनील सम्राट, राजकिशोर गुप्ता, शंकर साह, भूपि साह, प्रिन्स कुमार, सुरेश साह, रंजन साह, भैरव साह, बैजनाथ साह, सुरेंद्र साह, बिनोद साह, खगेश कुमार, अनुमंडल प्रभारी सुमित कुमार, कृष्ण कन्हैया, बिक्की गुप्ता, कृष्ण मोहन साह, वृजमोहन साह, नरेश साह, भैरव साह, महाबीर साह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व श्रद्धालु उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाया।

]]>
स्वरांजलि के पूर्व कलाकार अन्नु पटना विश्वविद्यालय में संगीत सितार असिस्टेंट प्रोफेसर में चयनित https://hawahawainews.com/%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%b2%e0%a4%bf-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%be/ Tue, 19 Aug 2025 14:54:55 +0000 https://hawahawainews.com/?p=4400

अजय कुमार/सहरसा

 जिला के सलखुआ निवासी अशोक कुमार साहनी की सुपुत्री मां अमृत दिशा उर्फ अन्नु जो कि मिरांडा हाउस दिल्ली से संगीत सितार में बीए एमए एम फिल एवं पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग पटना द्वारा इसका चयन संगीत सितार पटना विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर में हुआ है।ये बचपन से ही संगीत के प्रति समर्पित है।इसका पूरा परिवार संगीत से जुड़ा हुआ है।इसके पिता सब इंस्पेक्टर होने के बावजूद एक अच्छे बैंजो के कलाकार हैं। ये बिहार के इकलौते ऐसे कलाकार हैं जो बैंजो पर शास्त्रीय वादन करते हैं।ये अपने जमाने के मशहूर बैंजो वादक पंडित स्व बंशीधर के शिष्य हैं।इसका एक भाई सरोद बजता है और एक संतूर। इनके पिता अशोक कुमार सहनी 2024 में पुलिस सेवा से रिटायर होकर सहरसा को ही अपना कार्य क्षेत्र बनाना चाहते हैं।अशोक कुमार सहनी एवं इनका पूरा परिवार शुरू से ही संगीत में स्वरांजली से जुड़ा हुआ है।बच्ची की सफलता पर स्वरांजली प्रोफेसर गौतम कुमार सिंह विभागाध्यक्ष संगीत विभाग सर्व नारायण सिंह रामकुमार सिंह महाविद्यालय,प्रोफेसर भारती सिंह,सुषमा,राजलक्ष्मी नाव्या,गणेश सहित पूरा स्वरांजलि परिवार इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

]]>
27 अगस्त को माकपा का महिषी विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन https://hawahawainews.com/27-%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b7%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf/ Mon, 18 Aug 2025 13:08:27 +0000 https://wpdesignservices.com/gunvitnews/?p=4171

सहरसा : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी सीपीएम सहरसा जिला कमेटी की बैठक आज शारदा नगर, बटराहा स्थित पार्टी जिला कार्यालय में पार्टी नेता कामरेड ब्यास प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई। पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य सह पार्टी जिला सचिव कामरेड रणधीर यादव ने बैठक को संबोधित करते कहा चुनाव आयोग द्वारा बिहार में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को आफन फानन में विना ठोस रणनीति का एकाएक थोपकर जनता के मौलिक अधिकार के साथ खिलवाड़ कर रही है। जायज मतदाता का नाम मतदाता सूची में जोड़ें जाने तक सड़क से संसद तक पार्टी संघर्ष करती रहेगी।पार्टी जिला सचिव ने कहा कम्युनिस्ट पार्टी का बरसों से भूमी और जनमानस संघर्ष का केंद्र विंदू रहा महिषी विधानसभा कार्यकर्ता सह समर्थक सम्मेलन करने का निर्णय 27 अगस्त 2025 को तय है। पार्टी जिला कमेटी बैठक में फैसला लिया गया कि जिला परिषद प्रांगण के पूजा रिपोर्ट में महिषी विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन 27 अगस्त को किया जाएगा। इस कार्यकर्ता सम्मेलन को पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य कामरेड डॉ अशोक ढ़वले, पार्टी के राज्य सचिव कामरेड ललन चौधरी, पार्टी के केन्द्रीय कमेटी सदस्य कामरेड अवधेश कुमार, पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड बिनोद कुमार सहित अन्य नेता गण संबंधित करेंगे। कार्यकर्ता सह समर्थक सम्मेलन को सफल बनाने हेतु महिषी विधानसभा क्षेत्र के सत्तर कटैया, नवहट्टा एवं महिषी तीनों प्रखंड में पार्टी नेता कामरेड मिथिलेश कुमार सिंह, कृष्ण दयाल यादव, शकील अहमद खां, ब्रजेश वामपंथी , हृदय नारायण यादव, डॉ रामरेख यादव, प्रदीप साह, मदन पासवान,नीलम पाण्डेय, मनोज शर्मा आदि को विशेष जवाबदेही दी गई है। बैठक में पार्टी नेता गणेश प्रसाद सुमन,रमेश यादव, कुलानन्द कुमार, नसीमुद्दीन, दिलीप ठाकुर असफाक अंसारी, दुखी शर्मा, डोमी पासवान मनोज शर्मा, अनिता देवी आदि मौजूद थे।

]]>