Religious – Hawahawai News https://hawahawainews.com "हर खबर पर नज़र, आपकी आवाज़ – Hawa Hawai News" Mon, 18 Aug 2025 13:42:45 +0000 en-US hourly 1 https://hawahawainews.com/wp-content/uploads/2025/01/live-1-150x150.jpeg Religious – Hawahawai News https://hawahawainews.com 32 32 नगरी हो अयोध्या सी रघुकुल का घराना हो जैसे भक्ति गीतों से गूंजता रहा मटेश्वर धाम मंदिर परिसर,तीन दिवसीय 29 वां मटेश्वर महोत्सव संपन्न https://hawahawainews.com/%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%8b-%e0%a4%85%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%98%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%b2/ Mon, 18 Aug 2025 13:24:43 +0000 https://wpdesignservices.com/gunvitnews/?p=4187

सिमरीबख्तियारपुर/सहरसा

प्रखंड के कांठो पंचायत स्थित प्रसिद्ध बाबा मटेश्वरधाम परिसर में रविवार की संध्या 29वां श्रावणी मटेश्वर महोत्सव के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक सह न्यास समिति के अध्यक्ष डा. अरुण यादव, न्यास समिति के सचिव जगधर यादव, सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन, प्रखंड प्रमुख शबनम कुमारी, मुखिया भोलेन्द्र राय, डाक कांवरिया संघ के अध्यक्ष मुन्ना भगत, शिवेंद्र पोद्दार, पंकज भगत, कृष्ण कन्हैया, सौरव कुमार सहित अन्य लोगों ने फीता काटकर किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुन्ना भगत और संचालन कृष्ण कन्हैया ने किया। उद्धाटन उपरांत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए न्यास समिति के अध्यक्ष डा. अरुण यादव ने कहा कि डाक कांवरिया संघ का मटेश्वर धाम में सराहनीय योगदान रहा है। कांवरिया संघ के अध्यक्ष मुन्ना भगत की टीम के द्वारा डाक बम की शुरुआत की गई। जो आज तक अनवरत जारी है। जो आज ऐतिहासिक हो चुकी है। साथ ही इनके द्वारा मटेश्वर धाम के कार्यो में हमेशा सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि मटेश्वरधाम में मंदिर का निर्माण करवाया जा रहा है। जिसमें आप लोगों से जो बन पड़े जरूर सहयोग करे। ताकि मंदिर का विकास हो सकें। उन्होंने कहा इस स्थल को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने की हर संभव कोशिश कर रहा हूं। जिससे इस मंदिर का और विकास होगा। सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन ने कहा कि डाक कांवरिया संघ पूर्व से ही बाबा मटेश्वर धाम में अपना अहम योगदान रही है । आज यह मंदिर इतना चर्चित हो चुका है कि इस क्षेत्र की पहचान अब इस मंदिर से हो रही है। मंदिर का और विकास हो इसके लगे सभी प्रत्यनशील है। उसके बाद मौजूद वक्ताओं के सम्बोधन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भजन गायक बिक्रम बिहारी ने गणेश वंदना से की। जिसके बाद गयाजी के सिद्धि पाठक व पिंटू राजा ने नगरी हो अयोध्या सी……. राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी….. चाहे आग गगण से बरसे चाहे पानी को तरसे …… चल रे कांवरिया शिव के धाम के बाद एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति कर कार्यक्रम में मौजूद श्रोताओं को झूमने को मजबूर कर दिया। इसके बाद कानूपुर से आई झांकी टीम ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति कर मौजूद भक्तों को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम के समापन के मौके पर 216 फीट कांवर पदयात्रा की अभूतपूर्व सफलता को लेकर पूर्व विधायक डा. अरुण कुमार ने नेतृत्वकर्ता डाक कांवरिया संघ के सभी सदस्यों को सम्मानित किया। बताते चलें कि 216 फीट कांवर तीन दिनों के पदयात्रा के उपरांत रविवार को बाबा मटेश्वरधाम पर जलार्पण के बाद समाप्त हो गया।

]]>
मटेश्वर में कांवड़ बम ने किया जलाभिषेक,सिद्धि पाठक व पिंटू राजा के भक्ति भजनों पर रात भर झूमते रहे श्रद्धालु, https://hawahawainews.com/%e0%a4%ae%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b5%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%ac%e0%a4%ae-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95/ Mon, 18 Aug 2025 13:05:15 +0000 https://wpdesignservices.com/gunvitnews/?p=4165 सिमरीबख्तियारपुर/सहरसा

नगर परिषद क्षेत्र के उच्च विद्यालय मैदान में 216 फीट के विशाल कांवर अगवान को लेकर शनिवार को बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भजन गायक विक्रम बिहारी ने गणेश बंदना से की। जिसके बाद गयाजी के सारेगामापा फेम सिद्धि पाठक एवं पिंटू राजा ने बम बम बोल रहा है काशी……. गाड़ी लेकर बढ़िया से जहियह ओ मोर ड्रावर सजनमा……. कैलाश धुंआ धुंआ है……. चल रे कांवरिया शिव के धाम……. जैसे एक बढ़कर एक भक्ति भजन गाकर देर रात तक श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। वही कानपुर से आई झांकी टीम के द्वारा एक से बढ़कर एक झांकी प्रस्तुत कर पंडाल में बैठे श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान भक्ति भजन पर श्रद्धालु रात भर गौता लगाते रहे। इस दौरान हर हर महादेव, बोल बम के गगनभेदी जयघोष से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में बदल गया। कार्यक्रम में मौजूद एसडीएम आलोक राय, पूर्व विधायक सह न्यास समिति के अध्यक्ष डा. अरुण यादव, सचिव जगधर यादव, सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन को बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष शंकर भगत ने चादर पहना कर सम्मानित किया। इधर शनिवार देर शाम जैसे ही 216 फीट का कांवर सिमरीबख्तियारपुर उच्च विद्यालय मैदान पहुंचा की। कांवर का एक झलक पाने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ उच्च विद्यालय मैदान में उमड़ पड़ी। देखते ही देखते भीड़ इतनी उमड़ पड़ी की भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन के पसीने छूट गए।


श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का किया गया आयोजन” 216 फीट कांवर पदयात्रा में मौजूद सैकड़ो श्रद्धालुओं के लिए बोल बम सेवा समिति के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो कांवरियों ने भंडारा में भोजन ग्रहण किए। इसके अलावे स्थानीय लोगों के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए गए थे। जिसमें श्रद्धालुओं को ठंडा पानी, गर्म पानी, शर्बत, चाय, फल सहित अन्य सुविधाएं कांवरियों को निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। इसके अलावे शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डा. आनंद भगत के द्वारा मेडिकल टीम को तैनात किया गया था। जो कांवरियों के सेवा में देर रात तक लगे रहे। इस मौके पर श्रवण भगत, ननकी भगत, सुमित गुप्ता, प्रेम भगत , अजय चौरसिया, रोहित भगत, राजकुमार गुप्ता ,गोपाल केशरी, रंजन गुप्ता, मुन्ना गुप्ता ,उमेश गुप्ता , पंकज भगत , छोटू दास, गोविंद, नितिन केसरी, पारस भगत सहित अन्य लोग मौजूद रहे। बख्तियारपुर पुलिस रही सजग” शनिवार देर शाम जैसे ही 216 फीट का कांवर सिमरीबख्तियारपुर पहुंचा की उच्च विद्यालय मैदान पर श्रद्धालुओं की उमड़ पड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए खुद एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर मैदान में उतरे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि शांतिपूर्वक तरीके कांवर का दर्शन करें। जिससे कि कांवरियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस मौके पर एसडीपीओ के साथ साथ पुलिस निरीक्षक मु. सुजाउद्दीन, थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार, दारोगा ज्योति कुमारी, नरेंद्र सिंह, बालदेव राम, अमरजीत कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मी श्रद्धालुओं की सुरक्षा में रात भर मौजूद रहे। रविवार सुबह सैकड़ो श्रद्धालुओं स्नान व पूजा अर्चना के बाद 216 फीट कांवर के साथ बाबा मटेश्वर धाम के लिए प्रस्थान किए। जहां कांवर पदयात्रा में मौजूद सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भाद्र माह के दूसरे रविवार को बाबा मटेश्वर धाम के अद्भुत शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इस दौरान पूरा कांवरिया पथ से लेकर मंदिर परिसर तक बोल बम, हर हर महादेव के गगनभेदी जयघोष से गूंजता है। वही कांवरिया पथ पर स्थानीय लोगों ने कांवरिया की सेवा की। इधर 216 फीट के विशाल कांवर के साथ हर कोई सेल्फी लेकर इंटरनेट मीडिया पर खूब प्रसारित किया।

]]>