India – Hawahawai News https://hawahawainews.com "हर खबर पर नज़र, आपकी आवाज़ – Hawa Hawai News" Sun, 08 Feb 2026 09:13:12 +0000 en-US hourly 1 https://hawahawainews.com/wp-content/uploads/2025/01/live-1-150x150.jpeg India – Hawahawai News https://hawahawainews.com 32 32 भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल व भव्य शोभा यात्रा,पुरी के समुद्र तट पर हुआ बीएमएस का खुला अधिवेशन https://hawahawainews.com/bharatiya-mazdoor-sangh-workers-took-out-a-huge-and-grand-procession/ Sun, 08 Feb 2026 09:05:04 +0000 https://hawahawainews.com/?p=4615 सहरसा : देश के राष्ट्रभक्त मजदूर संगठन भारतीय मजदूर संघ का 21वां अखिल भारतीय तेर त्रै वार्षिक अधिवेशन के दूसरे दिन शनिवार को विशाल एवं भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।जो कार्यक्रम स्थल से निकलकर पुरी की समुद्र तट पर खुला अधिवेशन के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय अध्यक्ष हरण्या पांड्या, महामंत्री रविंद्र हिमते, केंद्रीय मंत्री अशोक शुक्ला के नेतृत्व में सभी राज्यों से आए बीएमएस कार्यकर्ताओं द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई। जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए समुद्र तट पर पहुंची। शोभा यात्रा के दौरान बीएमएस कार्यकर्ताओं द्वारा देश के हित में करेंगे काम, काम का लेगे पूरा दाम,कौन बनाता है हिंदुस्तान भारत का मजदूर किसान, देशभक्त मजदूर एक हो एक हो,आय विषमता समाप्त हो,एक 10 अनुपात हो,भारतीय मजदूर संघ अमर रहे अमर रहे, बीएमएस की क्या पहचान त्याग तपस्या और बलिदान,भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों से गुंजायमान होता रहा। वहीं शोभा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा हाथों में लिए गए भगवा झंडा काफी शोभायमान हो रही थी। इस शोभा यात्रा में बिहार, झारखंड,उत्तर प्रदेश,अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान,मध्य प्रदेश,आंध्र प्रदेश,तमिलनाडू,पंजाब, तेलंगाना, महाराष्ट्र,गुजरात, सहित अन्य राज्यों के कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए। इस शोभा यात्रा में महिलाओं की संख्या भी काफी रही। महिलाओं ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ के संगठन में पुरुष एवं महिलाओं को समान अवसर एवं अधिकार दिए गए हैं। हम महिलाओं के लिए बीएमएस वरदान साबित हो रहा है। कार्यक्रम के खुला अधिवेशन में वक्ताओं ने महिलाओं एवं मजदूरों के जीवन स्तर को ऊंचा उठने के लिए  अनेक सुझाव दिए गए एवं सरकार से मांग की गई मजदूरों की मांग को समय रहते पूरा किया जाय।इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री धर्मदास शुक्ला,बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार लाल, महामंत्री संजय कुमार सिंह,सह मंत्री मनीष कुमार, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष रामबाबू सिंह, प्रदेश मंत्री शंभू कुमार चौबे, जयंत राय, दयाशंकर राय,पंकज कर्ण,दीपक कुमार एवं सहरसा जिला मंत्री सुभाष चंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।

]]>
सहरसा में बाबा गणिनाथ गोविन्द की 93 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई https://hawahawainews.com/ganinath-jayanti/ Fri, 22 Aug 2025 14:38:47 +0000 https://hawahawainews.com/?p=4469

अजय कुमार/सहरसा

 शहर में लोकदेवता श्री श्री 108 बाबा गणिनाथ गोविन्द की 93वीं जयंती समारोह बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के सुपर बाजार स्थित कला भवन से एक भव्य झांकी निकाली गई, जिसने पूरे नगर का माहौल भक्तिमय बना दिया। झांकी में बाबा गणिनाथ गोविन्द की आदमकद तस्वीर को आकर्षक ढंग से एक अस्व वाहन पर सजाया गया था। इसके साथ ही विभिन्न देवी-देवताओं का रूप धारण कर श्रद्धालु भी झांकी का हिस्सा बने। झांकी और शोभा यात्रा के शहर के मुख्य मार्गों से गुजरने के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण “जय बाबा गणिनाथ” के जयघोष से गूंज उठा। करीब कई किलोमीटर लंबी श्रद्धालुओं की कतार में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिला।धर्मसभा का उद्घाटन सहरसा विधायक आलोक रंजन, महिषी विधायक गुंजेश्वर साह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीताराम साह, प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ के एस गुप्ता, सोनवर्षा नगर पंचायत के चेयरमैन मनीष कुमार एवं जयंती समारोह समिति के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण साह उर्फ मोहन प्रसाद साह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।विधायक आलोक रंजन ने बाबा गणिनाथ को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनके आदर्शों को आत्मसात करने से ही समाज का वास्तविक कल्याण संभव है। उन्होंने मंदिर के विकास में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। महिषी विधायक गुंजेश्वर साह ने बाबा के सर्वकल्याण मार्ग’ को अपनाने का आह्वान किया। डॉ. केएस गुप्ता ने कहा कि समाज में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरुरत है युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन देने की। पूर्व बिहार प्रदेश अध्यक्ष सीताराम साह ने कहा कि सहरसा का यह समाज आज बिहार में अपनी अलग पहचान बना चुका है। एकता की शक्ति से ही भव्य मंदिर का निर्माण संभव हो पाया है। रामनरेश साह, ने कहा कि आज की सबसे बड़ी आवश्यकता उच्च शिक्षा है। हर अभिभावक अपने बच्चों को हर हाल में पढ़ाएं। मंच संचालन सुनील सम्राट ने किया।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे रामकृष्ण साह उर्फ मोहन साह ने आगंतुक अतिथियों का शॉल व माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण का पहला चरण पूरा हो चुका है और अब दूसरे चरण में मंदिर सौंदर्यीकरण एवं परिसर का कार्य कर इसे और भव्य स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने मंदिर निर्माण में समाज के सहयोग के लिए श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

रात्रि में भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तों ने भक्ति रस में डूबकर बाबा को श्रद्धा अर्पित की। मंच संचालन कैलाश साह ने किया। इस अवसर पर सहरसा, सुपौल, मधेपुरा एवं पटना से आए प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया गया।जयंती समारोह एवं शोभा यात्रा में बाबा गणिनाथ परिवार की ओर से विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रदेश महामंत्री रामनरेश साह, रमेश कुमार राहुल, सुनील मित्रा, संजय कुमार, संतोष कुमार लड्डू, अजित कुमार अजय, मनोज मिलन, राजकिशोर गुप्ता, सुरेश साह, रंजन साह, भैरव साह, बैजनाथ साह, सुरेंद्र साह, बिनोद साह, खगेश कुमार, अनुमंडल प्रभारी सुमित कुमार, कृष्ण कन्हैया, बिक्की गुप्ता, कृष्ण मोहन साह, वृजमोहन साह, नरेश साह, भैरव साह, महाबीर साह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व श्रद्धालु उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाया।

]]>
26 अगस्त मंगलवार को होगा हरितालिका तीज : पंडित तरुण झा https://hawahawainews.com/pandit-tarun-jha/ Fri, 22 Aug 2025 08:03:59 +0000 https://hawahawainews.com/?p=4465

ब्रज किशोर ज्योतिष संस्थान, डॉ रहमान चौक, सहरसा बिहार क़े संस्थापक एवं कोशी रेंज के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा जी ने बताया है की मिथिला विश्वविद्यालय पंचांग के अनुसार, हरितालिका तीज व्रत 26 अगस्त क़ो है डाली 12.48 दोपहर में तृतीया तिथी में भरा जाना चाहिए,इस दिन सुहागिन औरतें अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और भगवान शिव के साथ माँ पार्वती की पूजा करती है, पूजा क़े समय हरितालिका तीज की व्रत कथा भी अवश्य पढ़नी चाहिए।मिथिला का अति विशिष्ट पर्व भाद्र शुक्ल पक्ष चतुर्थी चंद्र पूजा के लिए 26 अगस्त,मंगलवार को संध्या बेला मे पूजा करना अति उत्तम माना जायेगा।

पंडित तरुण झा के अनुसार,जैसे कि सूर्य देव की आराधना करने के लिए छठ पर्व मनाए जाते हैं तो इसी तरह चंद्र देव की आराधना करने के लिए चौरचन का त्योहार मनाया जाता है,चौरचन में चन्द्रमा की पूजा संध्या काल में करना शुभ होगा,इस दिन सुबह से लेकर शाम तक व्रती व्रत रखती हैं,शाम में पीठार पीसकर अरिपण  तैयार की जाती है,इस त्योहार पर मीठे पकवान,खीर,मिठाई और फल आदि रखे जाते हैं।इस त्योहार में छाछी के दही का बहुत ज्यादा महत्व है।चतुर्थी में चंद्रमा की पूजा की जाती है।इसके बाद पकवानों से भरी डाली और छाछी वाले दही के बर्तन चंद्र देव को भोग लगाये जाते हैं।

डाली को उठाकर ये मंत्र पढ़ना है :

सिंह प्रसेन मवधीत्सिंहो जाम्बवताहत :

सुकुमारक मा रोदीस्तव ह्येष स्यमन्तक :

दही को उठा ये मंत्र पढना है :

दिव्यशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णवसंभवम्

नमामि शशिनं भक्त्या शंभोर्मुकुट भूषणम्

]]>
बिहार के सभी जिलों में निकली आंगनवाड़ी सुपरवाइजर की भर्ती, जल्दी करें आवेदन https://hawahawainews.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95/ Mon, 18 Aug 2025 14:03:43 +0000 https://wpdesignservices.com/gunvitnews/?p=4306 Bihar Lady Supervisor Bharti 2025: हेलो दोस्तों बिहार में महिला पर्यवेक्षा यानी की लेडि सुपरवाइजर के लिए बहुत ही शानदार मौका है नौकरी प्राप्त करने का क्योंकि बिहार में आंगनवाड़ी सुपरवाइजर की वैकेंसी को लेकर इसका ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और यह वैकेंसी बिहार के हर एक जिले में धीरे-धीरे जारी की जा रही है और अभी जिस जिस जिले में यह वैकेंसी निकाली गई है उसकी जानकारी हम इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताएंगे।

इसलिए अब इस आर्टिकल को बिल्कुल ध्यानपूर्वक से पढ़े, क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको बिहार आंगनवाड़ी सुपरवाइजर वैकेंसी 2025 में आवेदन कैसे कर सकते हैं, आवेदन के लिए आयु सीमा क्या रखी गई है इसके अलावा आर्टिकल के अंत में हम आपको हर एक जिले का ऑफिशल नोटिफिकेशन का लिंक भी प्रदान करेंगे जिससे आप बिलकुल आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं तो चलिए शुरू करते हैं।

ArticleBihar Lady Supervisor Bharti 2025
CategoryBihar Job
AuthorityICDS
Post NameLady Supervisor
Who can ApplyOnly Female
Total PostDistrict Wise
Apply ModeOnline
Last DateDistrict Wise

आवेदन करने की प्रक्रिया 25 जून 2025 से 18 जुलाई 2025 तक चलेगा।

कोटिकुल पदों की संख्या
अनुसूचित जाति05
अनुसूचित जनजाति01
अत्यंत पिछड़ा वर्ग02
पिछड़ा वर्ग03
पिछड़े वर्गों की महिला01
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग02
गैर आरक्षित08

भागलपुर

आवेदन करने की प्रक्रिया 04 मई 2025 से 25 मई 2025 तक चलेगा।

कोटिकुल पदों की संख्या
अनुसूचित जाति04
अनुसूचित जनजाति01
अत्यंत पिछड़ा वर्ग05
पिछड़ा वर्ग04
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग02
गैर आरक्षित10

गोपालगंज

आवेदन करने की प्रक्रिया 12 मार्च 2025 से 12 अप्रैल 2025 तक चलेगा।

कोटिकुल पदों की संख्या
अनुसूचित जाति04
अनुसूचित जनजाति01
अत्यंत पिछड़ा वर्ग04
पिछड़ा वर्ग04
पिछड़े वर्ग की महिलाएं01
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग02
गैर आरक्षित06

जहानाबाद

आवेदन करने की प्रक्रिया 17 मार्च 2025 से 09 अप्रैल 2025 तक चलेगा।

कोटिकुल पदों की संख्या
अनुसूचित जाति03
अनुसूचित जनजाति00
अत्यंत पिछड़ा वर्ग03
पिछड़ा वर्ग01
पिछड़े वर्ग की महिलाएं01
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग01
अनारक्षित वर्ग04

अरवल

आवेदन करने की प्रक्रिया 10 मार्च 2025 से 29 मार्च 2025 तक चलेगा।

कोटिकुल पदों की संख्या
अनुसूचित जाति02
अनुसूचित जनजाति00
अत्यंत पिछड़ा वर्ग02
पिछड़ा वर्ग02
पिछड़े वर्ग की महिलाएं00
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग01
अनारक्षित वर्ग05

खगड़िया

आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 मार्च 2025 है।

कोटिकुल पदों की संख्या
अनारक्षित वर्ग02
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग01
अनुसूचित जाति04
अनुसूचित जनजाति01
अत्यंत पिछड़ा वर्ग02
पिछड़ा वर्ग02
पिछड़े वर्ग की महिलाएं01

सारण (छपरा)

आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2025 है

आरक्षण कोटिरिक्त पदों की संख्या
गैर आरक्षित24
अनुसूचित जाति10
अनुसूचित जन जाति01
अत्यंत पिछड़ा वर्ग12
पिछड़ा वर्ग08
पिछड़ा वर्ग की महिलाए02
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग06

मुजफ्फरपुर

आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 फरवरी 2025 है

आरक्षण कोटिरिक्त पदों की संख्या
अनारक्षित वर्ग15
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग04
पिछड़ा वर्ग05
पिछड़ा वर्ग की महिलाए01
अत्यंत पिछड़ा वर्ग08
अनुसूचित जाति07
अनुसूचित जन जाति01

पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी)

आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2025 है, जिसमे कुल पदों की संख्या 42 है।

आरक्षण कोटिरिक्त पदों की संख्या
अनुसूचित जाति09
अनुसूचित जन जाति01
अत्यंत पिछड़ा वर्ग09
पिछड़ा वर्ग03
पिछड़ा वर्ग की महिलाए02
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग04
अनारक्षित वर्ग14

वैशाली (हाजीपुर)

आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 जनवरी 2025 है, जिसमे कुल पदों की संख्या 42 है।

आरक्षण कोटिरिक्त पदों की संख्या
अनुसूचित जाति06
अनुसूचित जन जाति01
अत्यंत पिछड़ा वर्ग09
पिछड़ा वर्ग05
पिछड़ा वर्ग की महिला02
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग04
अनारक्षित वर्ग15

Age Limit (आयु सीमा)

आयु की गणनानिर्धारित जिले नोटिस के आधार पर
न्यूनतम आयुनिर्धारित जिले नोटिस के आधार पर
अधिकतम आयुनिर्धारित जिले नोटिस के आधार पर

Important Documents (जरूरी दस्तावेज)

  • दसवीं का मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र
  • एक चालू मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो
  • ईमेल आईडी आदि

नोट – बिहार आंगनवाड़ी लेडी सुपरवाइजर वैकेंसी 2025 में आवेदन करने हेतु हर एक जिले के निर्धारित अलग-अलग दस्तावेज लगा सकते हैं इसलिए आप अपने जिले के निर्धारित नोटिफिकेशन एक बार जरूर पढ़ ले।

How to Apply in Bihar Lady Supervisor Bharti 2025

यदि आप भी बिहार आंगनवाड़ी सुपरवाइजर वैकेंसी 2025 में आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें |

स्टेप 01 – बिहार आंगनवाड़ी लेडी सुपरवाइजर वैकेंसी 2025 में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पेज पर आ जाना है। (जिसका लिंक आपको इस आर्टिकल के नीचे प्राप्त मिलेगा)

स्टेप 02 – अब यहां पर आपको का विकल्प देखने को मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।

स्टेप 03 – क्लिक करते ही आपके सामने एक एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा जिसे आपको भर के रजिस्टर कर देना है।

स्टेप 04 – रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको एक लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।

स्टेप 05 – जिसकी मदद से आप लोग इन पोर्टल पेज पर लोगों करेंगे और सभी जरूरी दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करेंगे।

स्टेप 06 – अब अंत में आपको सबमिट कर देना है जिसके बाद आपको एक रशीद प्राप्त होगी जिसे सुरक्षित रखना है।

Important Date

जिले का नाममहत्वपूर्ण तिथि
दरभंगा15 अक्टूबर 2024 से 14 नवंबर 2024 तक
पटना10 सितम्बर 2024 से 05 अक्टूबर 2024 तक
समस्तीपुर18 अक्टूबर 2024 से 07 नवंबर 2024 तक
जमुई15 अक्टूबर 2024 से 05 नवंबर 2024 तक
सुपौल05 अक्टूबर 2024 से 26 अक्टूबर 2024 तक
लखीसराय04 अक्टूबर 2024 से 09 अक्टूबर 2024 तक
वैशालीआवेदन करने की अंतिम तिथि 02 जनवरी 2025 है
पूर्वी चम्पारण17 दिसंबर 2024 से 10 जनवरी 2024 तक है
मुजफ्फरपुर28 जनवरी 2025 से 18 फरवरी 2025 तक
सारण, छपरा1 फरवरी 2025 से 25 फरवरी 2025 तक
खगड़िया27 फरवरी 2025 से 18 मार्च 2025 तक
जहानाबाद17 मार्च 2025 से 09 अप्रैल 2025 तक
भागलपुर05 मई 2025 से 25 मई 2025 तक

Notification Link

Download Bhagalpur NoticeClick Here
Download Jehanabad NoticeClick Here
]]>
बिहार में 10वीं पास के लिए निकली कार्यालय परिचारी की 3727 पदों पर बहाली https://hawahawainews.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-10%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%a8%e0%a4%bf/ Mon, 18 Aug 2025 13:57:19 +0000 https://wpdesignservices.com/gunvitnews/?p=4303 BSSC Karyalay Parichari Recruitment 2025: नमस्कार दोस्तों यदि आप बिहार के निवासी हैं तो आप सभी के लिए एक बहुत अच्छी खुशखबरी है और वह खुशखबरी बिहार कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा निकाली गई है। जिसमें दसवीं पास के लिए कार्यालय परिचारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें की कुल पदों की संख्या 3000 से भी ज्यादा है।

यदि आप भी इस वैकेंसी में नौकरी पाकर अपना कैरियर बनाना चाहते हैं तो इस लेख को जरूर पूरा पढ़े, क्योंकि इस लेख में हमने इस वैकेंसी से जुड़े काफी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तार पूर्वक से बताई है।

यदि आप बिहार से जुड़े ऐसे ही हर एक अपडेट जैसे कि बिहार जॉब, एडमिट कार्ड, स्कॉलरशिप, एडमिशन, रिजल्ट आदि की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस वेबसाइट को रेगुलर चेक करते रहे।

ArticleBSSC Karyalay Parichari Recruitment 2025
CategoryBihar Job
OrganizationBihar Staff Selection Commission
Post NameKaryalay Parichari (Office Attendant)
Total Post3000+
Apply ModeOnline
Advt. No.06/2025
Qualification10th Pass
Last Date26 September 2025
Official Websitewww.bssc.bihar.gov.in

Category Wise Post Details

BSSC कार्यालय परिचारी वैकेंसी 2025 में अलग-अलग कोटिवारों के लिए अलग-अलग पदों की संख्या रखी गई है इसकी जानकारी मुख्य बिंदु के अनुसार नीचे बताई गई है-

  • अनारक्षित – 1700
  • अनुसूचित जाति – 564
  • अनुसूचित जनजाति – 47
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग – 702
  • पिछड़ा वर्ग – 238
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग – 374
  • पिछड़े वर्गों की महिला – _______

BSSC Karyalay Parichari Recruitment 2025 – Application Fee

यदि आप भी बीएसएससी कार्यालय परिचारी वैकेंसी 2025 में ऑनलाइन आवेदन करने जा रहे हैं तो इसमें अलग-अलग कोटेदारों के लिए अलग-अलग एप्लीकेशन फीस देना होगा, जो की निम्नलिखित है-

  • General/ Backward Class/ Extremely Backward Class (Male and Female) – Rs. 540/-
  • Scheduled Caste/ Scheduled Tribe (for Permanent Residence of Bihar Only) – Rs. 135/-
  • All Category of Persons with Disabilities (Same as SC & ST) – Rs. 135/-
  • All Category of Woman (For permanent of Bihar Only) – Rs. 135/-
  • All Category of Candidates form Outside Bihar (Male & Female) – Rs. 540/-

BSSC Karyalay Parichari 2025 – Age Limit

  • Age limit count as on 01 August 2025
  • Minimum Age – 18 Years (All Category)

Maximum Age Category Wise:_

  • UR (Male) -37 Years
  • BC/ EBC (Male and Female) – 40 Years
  • UR (Female) – 40 Years
  • SC/ ST (Male and Female) – 42 Years
  • More Details See Official Notification (Link Given Below)

How to Apply Online in BSSC Karyalay Parichari Recruitment 2025

  • Visit Official Website. (bsss.bihar.gov.in)
  • Click On BSSC Office Attendant 2025 Apply Online.
  • Now fill the Application Form and Submit Button.
  • Now You have to log in by entering the Registration No. and Password received on the Login Portal Page.
  • Now an application form will appear in front of you, which you need to fill out and pay the application fee.

Important Date

  • Apply Start Date – 25.08.2025
  • Application Fee Last Date – 24.09.2025
  • Apply Last Date – 26.09.2025
]]>
बिहार जीविका में निकली 2000 से भी ज्यादा पदों पर नई भर्ती https://hawahawainews.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%b2%e0%a5%80-2000-%e0%a4%b8%e0%a5%87/ Mon, 18 Aug 2025 13:50:27 +0000 https://wpdesignservices.com/gunvitnews/?p=4299 Bihar Jeevika New Vacancy 2025: Bihar Rural Livelihoods Promotion Society (BRLPS) has released notification for online application form for the post of Various Post Recruitment 2025 for 2747 posts.

Online application Start on 30 July 2025 & Last date is 21 August 2025. Eligible & Interested candidates can read full notification before apply online. Bihar Jeevika Vacancy 2025

ArticleBihar Jeevika New Vacancy 2025
CategoryBihar Job
AuthorityBihar Rural Livelihoods Promotion Society (BRLPS)
Post NameVarious Post
Total Post2747
Apply ModeOnline Mode
Qualification and Age LimitMention in Article
Last Date21 August 2025
Official Websitewww.brlps.in

Vacancy Details

Post NameTotal Post
Block Project Manager73
Livelihood Specialist235
Area Coordinator374
Accountant (District/ Block Level)167
Office Assistant (District/ Block Level)187
Community Coordinator1177
Block IT Executive534

Education Qualification

  • Block Project Manager – Graduate in any discipline from recognized institutes/ university.
  • Livelihood Specialist – Read Official Notification (Link Given Below)
  • Area Coordinator – Graduate in any discipline from recognized institutes/ university.
  • Accountant (District/ Block Level) – Graduate degree in commerce from recognized institutes/ university.
  • Office Assistant (District/ Block Level) – Graduate degree in any discipline from recognized institutes/ university. Knowledge of computer typing both Hindi & English is must.
  • Community Coordinator – Fresh graduate (male) and Intermediate (female) in any discipline from recognized institutes/ university.
  • Block IT Executive – B. Tech (CS/IT) of BCA or B.Sc-IT or PGDCA or from UGC/ AICTE recognized institutes/ university.

Age Limit

  • Minimum Age – 18 Years
  • Maximum Age – Category Wise (Details Given Here)
    • General/ EWS Male – 37 Years
    • Female UR/ BC/ EBC/ EWS- 40 Years
    • Male BC/ EBC – 40 Years
    • Male & Female SC/ ST – 42 Years
  • Maximum Age limit for retired & more details see official Notification.

Application Fee

  • BC/ EBC/ EWS and Unreserved – Rs. 800/-
  • SC/ ST and PH – Rs. 500/-
  • Payment Mode – Online Mode.

How to Apply Online in Bihar Jeevika New Vacancy 2025

यदि आपकी बिहार जीविका की नई वैकेंसी 2025 में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करें-

स्टेप 01 – सबसे पहले आपको इसका अधिकारी वेबसाइट पर आ जाना।

स्टेप 02 – अब यहां पर आपके करियर के पेज पर क्लिक करना है।

स्टेप 03 – वहां पर आने के बाद आपको इस वैकेंसी का ऑप्शन देखने को मिलेगा, जिसमें आपको अपने पद के अनुसार उस ऑप्शन पर क्लिक करना है।

स्टेप 04 – आपके सामने एक एप्लीकेशन फार्म खुलेगा जिसे बिल्कुल ध्यान पूर्वक से भर देना है।

स्टेप 05 – उसके बाद लोगिन पोर्टल पेज पर लॉगिन करके आवेदन शुल्क यानी की एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना।

स्टेप 06 – अब अंत में आपको एक रसीद प्राप्त होगी जिसे सुरक्षित रखना है।

नोट – हमें उम्मीद है कि ऊपर बताए स्टेप्स आपको संभाल आए हैं यदि आप किसी प्रकार की दिक्कत है तो उसको डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।

Important Date

Apply Start Date30.07.2025
Apply Last Date21.08.2025

Important Link

Apply OnlineRegistration || Login
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here
Join Telegram GroupClick Here
Join WhatsApp GroupClick Here

FAQ’s

Where can I apply for Bihar Jeevika 2025?

Apply at https://brlps.in

What is minimum age for Bihar Jeevika 2025?

18 Years.

When does Bihar Jeevika Vacancy 2025 application start?

The application starts on July 30, 2025.

What is last date to apply for Bihar Jeevika Vacancy 2025?

The last date is August 21, 2025.

]]>
बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत सहरसा पहुंचे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर, सिमरी बख्तियारपुर के बलवा हाट मैदान में ‘बिहार बदलाव जनसभा’ को किया संबोधित https://hawahawainews.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%a6%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a4%e0%a4%b9%e0%a4%a4/ Mon, 18 Aug 2025 13:27:27 +0000 https://wpdesignservices.com/gunvitnews/?p=4191

सहरसा

प्रशांत किशोर का पीएम मोदी पर हमला, बोले- मोदी देश भर से वोट और रुपये लेकर गुजरात में फैक्ट्री लगवा रहे, बिहार के युवा इन्हीं फैक्ट्रियों में 10-12 हजार रुपये की मजदूरी करने जाते हैं
प्रशांत किशोर ने सहरसा की जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा- लालू, नीतीश, मोदी नहीं, अपने बच्चों का चेहरा देखकर वोट दें,, छठ के बाद युवाओं को बिहार में ही देंगे 10-12 हजार रुपये का रोजगार
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर द्वारा बिहार में व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य से शुरू की गई ‘बिहार बदलाव यात्रा’ लगातार अलग-अलग जिलों और प्रखंडों में जारी है। ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के दौरान प्रशांत किशोर लोगों से संवाद कर रहे हैं और स्थानीय पत्रकारों से भी बात कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज उन्होंने सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा अंतर्गत बलवा हाट के अपूर्व हाई स्कूल मैदान में आयोजित ‘बिहार बदलाव सभा’ को संबोधित किया।प्रशांत किशोर ने जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने पीएम मोदी को मंदिर के लिए वोट दिया, वो बन गया। जाति के नाम पर वोट दिया तो नीतीश कुमार ने जाति गणना करा दिया। पीएम मोदी बिहार के लोगों का वोट लेकर और देश भर का पैसा लेकर अपने राज्य गुजरात में फैक्ट्री लगवा रहे हैं। आपने अभी तक अपने बच्चों के लिए वोट नहीं दिया। इसलिए आपके बच्चे मोदी के गुजरात में जाकर उन्हीं फैक्ट्रियों में मजदूरी कर रहे हैं।
प्रशांत किशोर बोले- अपने बच्चों की चिंता करना लालू जी से सीखिए, वो अपने 9वीं फेल लड़के को सीएम बनाना चाहते हैं।अपने संबोधन में प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं पिछले 3 सालों से बिहार के गांव-गांव घूम रहा हूं। लोग कह रहे हैं कि 56 इंच सीना के लिए मोदी के लिए वोट दिए। लेकिन उनके अपने बच्चों का सीना 15 इंच का हो गया है। शरीर पर सूती कपड़ा या पैरों में चप्पल नहीं है। इसीलिए आपको अपने बच्चों की चिंता करनी है, कोई नेता आपके बच्चों की चिंता नहीं करेगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए समझाया कि बिहार के लोगों को लालू जी से सीखना चाहिए कि बच्चों की चिंता क्या होती है।
उन्होंने कहा कि लालू जी का बेटा 9वीं पास भी नहीं किया है, फिर भी वह चाहते हैं कि उनका बेटा राजा बने और दूसरी तरफ बिहार के लोग जिनके बच्चे मैट्रिक, बी.ए. (B.A), एम.ए. (M.A) कर चुके हैं, फिर भी उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है।
प्रशांत किशोर ने सहरसा की जनता से किया बड़ा वादा, कहा- छठ के बाद युवाओं को बिहार में ही 10–12 हजार रुपये का रोजगार मिलेगा, बुजुर्गों को 2000 रुपये पेंशन, बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा भी देंगेप्रशांत किशोर ने कहा कि आपने मोदी का चेहरा देख कर वोट दिया तो चायवाला प्रधानमंत्री बन गया। लालू का चेहरा देखकर वोट दिया तो भैंस चराने वाला 30 साल से राजा बना हुआ है। नीतीश का चेहरा देखकर वोट दिया तो वैद्य का लड़का 20 साल से शासन कर रहा है। इस बार नेताओं का चेहरा देखकर वोट न करें, चाहे लालू हों, नीतीश हों या मोदी हों। इस बार अपने बच्चों के लिए वोट दें और बिहार में जनता का राज स्थापित करें। इस बार अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करें।जनसभा में प्रशांत किशोर ने सहरसा की जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा कि इस साल बिहार की बदहाली की आखिरी दिवाली और छठ होगी। छठ के बाद सिमरी बख्तियारपुर के या सहरसा के युवाओं को 10-12 हजार रुपये की मजदूरी करने के लिए अपना घर-परिवार छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा। बिहार भर के ऐसे 50 लाख युवाओं को वापस बुलाकर उन्हें यहीं 10-12 हजार रुपये का रोजगार दे दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि दिसंबर 2025 से 60 साल से अधिक उम्र के हर पुरुष और महिला को 2000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। साथ ही जब तक सरकारी विद्यालयों में सुधार नहीं हो जाएगा, तब तक आप अपने 15 साल से कम उम्र के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाएं और उनकी फीस सरकार भरेगी ताकि गरीब का बच्चा भी अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ सके।

]]>
नगरी हो अयोध्या सी रघुकुल का घराना हो जैसे भक्ति गीतों से गूंजता रहा मटेश्वर धाम मंदिर परिसर,तीन दिवसीय 29 वां मटेश्वर महोत्सव संपन्न https://hawahawainews.com/%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%8b-%e0%a4%85%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%98%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%b2/ Mon, 18 Aug 2025 13:24:43 +0000 https://wpdesignservices.com/gunvitnews/?p=4187

सिमरीबख्तियारपुर/सहरसा

प्रखंड के कांठो पंचायत स्थित प्रसिद्ध बाबा मटेश्वरधाम परिसर में रविवार की संध्या 29वां श्रावणी मटेश्वर महोत्सव के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक सह न्यास समिति के अध्यक्ष डा. अरुण यादव, न्यास समिति के सचिव जगधर यादव, सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन, प्रखंड प्रमुख शबनम कुमारी, मुखिया भोलेन्द्र राय, डाक कांवरिया संघ के अध्यक्ष मुन्ना भगत, शिवेंद्र पोद्दार, पंकज भगत, कृष्ण कन्हैया, सौरव कुमार सहित अन्य लोगों ने फीता काटकर किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुन्ना भगत और संचालन कृष्ण कन्हैया ने किया। उद्धाटन उपरांत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए न्यास समिति के अध्यक्ष डा. अरुण यादव ने कहा कि डाक कांवरिया संघ का मटेश्वर धाम में सराहनीय योगदान रहा है। कांवरिया संघ के अध्यक्ष मुन्ना भगत की टीम के द्वारा डाक बम की शुरुआत की गई। जो आज तक अनवरत जारी है। जो आज ऐतिहासिक हो चुकी है। साथ ही इनके द्वारा मटेश्वर धाम के कार्यो में हमेशा सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि मटेश्वरधाम में मंदिर का निर्माण करवाया जा रहा है। जिसमें आप लोगों से जो बन पड़े जरूर सहयोग करे। ताकि मंदिर का विकास हो सकें। उन्होंने कहा इस स्थल को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने की हर संभव कोशिश कर रहा हूं। जिससे इस मंदिर का और विकास होगा। सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन ने कहा कि डाक कांवरिया संघ पूर्व से ही बाबा मटेश्वर धाम में अपना अहम योगदान रही है । आज यह मंदिर इतना चर्चित हो चुका है कि इस क्षेत्र की पहचान अब इस मंदिर से हो रही है। मंदिर का और विकास हो इसके लगे सभी प्रत्यनशील है। उसके बाद मौजूद वक्ताओं के सम्बोधन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भजन गायक बिक्रम बिहारी ने गणेश वंदना से की। जिसके बाद गयाजी के सिद्धि पाठक व पिंटू राजा ने नगरी हो अयोध्या सी……. राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी….. चाहे आग गगण से बरसे चाहे पानी को तरसे …… चल रे कांवरिया शिव के धाम के बाद एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति कर कार्यक्रम में मौजूद श्रोताओं को झूमने को मजबूर कर दिया। इसके बाद कानूपुर से आई झांकी टीम ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति कर मौजूद भक्तों को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम के समापन के मौके पर 216 फीट कांवर पदयात्रा की अभूतपूर्व सफलता को लेकर पूर्व विधायक डा. अरुण कुमार ने नेतृत्वकर्ता डाक कांवरिया संघ के सभी सदस्यों को सम्मानित किया। बताते चलें कि 216 फीट कांवर तीन दिनों के पदयात्रा के उपरांत रविवार को बाबा मटेश्वरधाम पर जलार्पण के बाद समाप्त हो गया।

]]>
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जिला समन्वय समिति की बैठक में लंबित न्यायिक मामलों को अविलंब निष्पादित करने का निर्देश https://hawahawainews.com/%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%a4%e0%a4%be/ Mon, 18 Aug 2025 13:22:25 +0000 https://wpdesignservices.com/gunvitnews/?p=4183

सहरसा

जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जिला समन्वय समिति की बैठक में न्यायिक मामलों के निष्पादन एवं संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के अद्यतन क्रियान्वयन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई एवं उपयुक्त दिशा निर्देश दिए गए।न्यायिक मामलों समीक्षा के क्रम में MJC/CWJC संबंधित कुछ मामले स्वास्थ्य विभाग/लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग/कृषि विभाग/ग्रामीण कार्य प्रमंडल,सहरसा/सांख्यिकी कार्यालय/नीलाम पत्र/भविष्य निधि/परिवहन कार्यालय आदि स्तर पर लंबित पाए गए है,जिसके निष्पादन हेतु यथाशीघ्र यथोचित कारवाई का निर्देश दिया गया है।ग्रामीण कार्य प्रमंडल,सहरसा समीक्षा के क्रम में संबंधित कार्यपालक अभियंता द्वारा योजना क्रियान्वयन से संबंधित 03 स्थलों पर विद्युत पोल हटाने की आवश्यकता के संबंध में बताया गया है,जिसके अविलंब अनुपालन का निर्देश कार्यपालक अभियंता(विद्युत) को दिया गया है। मद्य निषेध विभाग समीक्षा के क्रम में जब्त किए गए वाहनों की नीलामी प्रक्रिया,विनष्टीकरण संबंधित शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।वन,पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग समीक्षा के क्रम में जय प्रकाश उद्यान के नजदीक प्लास्टिक अपशिष्ट को नगर निगम सहरसा से समन्वय स्थापित करते हुए शीघ्र हटाने का निर्देश दिया गया है।समीक्षा के क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया की सरकारी भवनों से संबंधित सेवा कर का भुगतान नगर निगम को विभिन्न कार्यालयों द्वारा नहीं किया गया है,तदनुसार सभी संबंधित कार्यालयों को सेवा कर का भुगतान आगामी दस दिनों में अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया गया है।सभी कार्यालयों को योजनाओं के सम्यक क्रियान्वयन हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है।बैठक में अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण कार्यपालक अभियंता,लघु जल संसाधन के विरुद्ध कारण पृच्छा का निर्देश दिया गया है।बैठक में उप विकास आयुक्त श्री संजय कुमार निराला,अपर समाहर्ता श्री संजीव कुमार चौधरी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

]]>