Featured – Hawahawai News https://hawahawainews.com "हर खबर पर नज़र, आपकी आवाज़ – Hawa Hawai News" Mon, 18 Aug 2025 13:42:45 +0000 en-US hourly 1 https://hawahawainews.com/wp-content/uploads/2025/01/live-1-150x150.jpeg Featured – Hawahawai News https://hawahawainews.com 32 32 बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत सहरसा पहुंचे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर, सिमरी बख्तियारपुर के बलवा हाट मैदान में ‘बिहार बदलाव जनसभा’ को किया संबोधित https://hawahawainews.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%a6%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a4%e0%a4%b9%e0%a4%a4/ Mon, 18 Aug 2025 13:27:27 +0000 https://wpdesignservices.com/gunvitnews/?p=4191

सहरसा

प्रशांत किशोर का पीएम मोदी पर हमला, बोले- मोदी देश भर से वोट और रुपये लेकर गुजरात में फैक्ट्री लगवा रहे, बिहार के युवा इन्हीं फैक्ट्रियों में 10-12 हजार रुपये की मजदूरी करने जाते हैं
प्रशांत किशोर ने सहरसा की जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा- लालू, नीतीश, मोदी नहीं, अपने बच्चों का चेहरा देखकर वोट दें,, छठ के बाद युवाओं को बिहार में ही देंगे 10-12 हजार रुपये का रोजगार
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर द्वारा बिहार में व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य से शुरू की गई ‘बिहार बदलाव यात्रा’ लगातार अलग-अलग जिलों और प्रखंडों में जारी है। ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के दौरान प्रशांत किशोर लोगों से संवाद कर रहे हैं और स्थानीय पत्रकारों से भी बात कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज उन्होंने सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा अंतर्गत बलवा हाट के अपूर्व हाई स्कूल मैदान में आयोजित ‘बिहार बदलाव सभा’ को संबोधित किया।प्रशांत किशोर ने जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने पीएम मोदी को मंदिर के लिए वोट दिया, वो बन गया। जाति के नाम पर वोट दिया तो नीतीश कुमार ने जाति गणना करा दिया। पीएम मोदी बिहार के लोगों का वोट लेकर और देश भर का पैसा लेकर अपने राज्य गुजरात में फैक्ट्री लगवा रहे हैं। आपने अभी तक अपने बच्चों के लिए वोट नहीं दिया। इसलिए आपके बच्चे मोदी के गुजरात में जाकर उन्हीं फैक्ट्रियों में मजदूरी कर रहे हैं।
प्रशांत किशोर बोले- अपने बच्चों की चिंता करना लालू जी से सीखिए, वो अपने 9वीं फेल लड़के को सीएम बनाना चाहते हैं।अपने संबोधन में प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं पिछले 3 सालों से बिहार के गांव-गांव घूम रहा हूं। लोग कह रहे हैं कि 56 इंच सीना के लिए मोदी के लिए वोट दिए। लेकिन उनके अपने बच्चों का सीना 15 इंच का हो गया है। शरीर पर सूती कपड़ा या पैरों में चप्पल नहीं है। इसीलिए आपको अपने बच्चों की चिंता करनी है, कोई नेता आपके बच्चों की चिंता नहीं करेगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए समझाया कि बिहार के लोगों को लालू जी से सीखना चाहिए कि बच्चों की चिंता क्या होती है।
उन्होंने कहा कि लालू जी का बेटा 9वीं पास भी नहीं किया है, फिर भी वह चाहते हैं कि उनका बेटा राजा बने और दूसरी तरफ बिहार के लोग जिनके बच्चे मैट्रिक, बी.ए. (B.A), एम.ए. (M.A) कर चुके हैं, फिर भी उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है।
प्रशांत किशोर ने सहरसा की जनता से किया बड़ा वादा, कहा- छठ के बाद युवाओं को बिहार में ही 10–12 हजार रुपये का रोजगार मिलेगा, बुजुर्गों को 2000 रुपये पेंशन, बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा भी देंगेप्रशांत किशोर ने कहा कि आपने मोदी का चेहरा देख कर वोट दिया तो चायवाला प्रधानमंत्री बन गया। लालू का चेहरा देखकर वोट दिया तो भैंस चराने वाला 30 साल से राजा बना हुआ है। नीतीश का चेहरा देखकर वोट दिया तो वैद्य का लड़का 20 साल से शासन कर रहा है। इस बार नेताओं का चेहरा देखकर वोट न करें, चाहे लालू हों, नीतीश हों या मोदी हों। इस बार अपने बच्चों के लिए वोट दें और बिहार में जनता का राज स्थापित करें। इस बार अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करें।जनसभा में प्रशांत किशोर ने सहरसा की जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा कि इस साल बिहार की बदहाली की आखिरी दिवाली और छठ होगी। छठ के बाद सिमरी बख्तियारपुर के या सहरसा के युवाओं को 10-12 हजार रुपये की मजदूरी करने के लिए अपना घर-परिवार छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा। बिहार भर के ऐसे 50 लाख युवाओं को वापस बुलाकर उन्हें यहीं 10-12 हजार रुपये का रोजगार दे दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि दिसंबर 2025 से 60 साल से अधिक उम्र के हर पुरुष और महिला को 2000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। साथ ही जब तक सरकारी विद्यालयों में सुधार नहीं हो जाएगा, तब तक आप अपने 15 साल से कम उम्र के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाएं और उनकी फीस सरकार भरेगी ताकि गरीब का बच्चा भी अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ सके।

]]>
नगरी हो अयोध्या सी रघुकुल का घराना हो जैसे भक्ति गीतों से गूंजता रहा मटेश्वर धाम मंदिर परिसर,तीन दिवसीय 29 वां मटेश्वर महोत्सव संपन्न https://hawahawainews.com/%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%8b-%e0%a4%85%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%98%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%b2/ Mon, 18 Aug 2025 13:24:43 +0000 https://wpdesignservices.com/gunvitnews/?p=4187

सिमरीबख्तियारपुर/सहरसा

प्रखंड के कांठो पंचायत स्थित प्रसिद्ध बाबा मटेश्वरधाम परिसर में रविवार की संध्या 29वां श्रावणी मटेश्वर महोत्सव के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक सह न्यास समिति के अध्यक्ष डा. अरुण यादव, न्यास समिति के सचिव जगधर यादव, सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन, प्रखंड प्रमुख शबनम कुमारी, मुखिया भोलेन्द्र राय, डाक कांवरिया संघ के अध्यक्ष मुन्ना भगत, शिवेंद्र पोद्दार, पंकज भगत, कृष्ण कन्हैया, सौरव कुमार सहित अन्य लोगों ने फीता काटकर किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुन्ना भगत और संचालन कृष्ण कन्हैया ने किया। उद्धाटन उपरांत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए न्यास समिति के अध्यक्ष डा. अरुण यादव ने कहा कि डाक कांवरिया संघ का मटेश्वर धाम में सराहनीय योगदान रहा है। कांवरिया संघ के अध्यक्ष मुन्ना भगत की टीम के द्वारा डाक बम की शुरुआत की गई। जो आज तक अनवरत जारी है। जो आज ऐतिहासिक हो चुकी है। साथ ही इनके द्वारा मटेश्वर धाम के कार्यो में हमेशा सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि मटेश्वरधाम में मंदिर का निर्माण करवाया जा रहा है। जिसमें आप लोगों से जो बन पड़े जरूर सहयोग करे। ताकि मंदिर का विकास हो सकें। उन्होंने कहा इस स्थल को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने की हर संभव कोशिश कर रहा हूं। जिससे इस मंदिर का और विकास होगा। सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन ने कहा कि डाक कांवरिया संघ पूर्व से ही बाबा मटेश्वर धाम में अपना अहम योगदान रही है । आज यह मंदिर इतना चर्चित हो चुका है कि इस क्षेत्र की पहचान अब इस मंदिर से हो रही है। मंदिर का और विकास हो इसके लगे सभी प्रत्यनशील है। उसके बाद मौजूद वक्ताओं के सम्बोधन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भजन गायक बिक्रम बिहारी ने गणेश वंदना से की। जिसके बाद गयाजी के सिद्धि पाठक व पिंटू राजा ने नगरी हो अयोध्या सी……. राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी….. चाहे आग गगण से बरसे चाहे पानी को तरसे …… चल रे कांवरिया शिव के धाम के बाद एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति कर कार्यक्रम में मौजूद श्रोताओं को झूमने को मजबूर कर दिया। इसके बाद कानूपुर से आई झांकी टीम ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति कर मौजूद भक्तों को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम के समापन के मौके पर 216 फीट कांवर पदयात्रा की अभूतपूर्व सफलता को लेकर पूर्व विधायक डा. अरुण कुमार ने नेतृत्वकर्ता डाक कांवरिया संघ के सभी सदस्यों को सम्मानित किया। बताते चलें कि 216 फीट कांवर तीन दिनों के पदयात्रा के उपरांत रविवार को बाबा मटेश्वरधाम पर जलार्पण के बाद समाप्त हो गया।

]]>
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जिला समन्वय समिति की बैठक में लंबित न्यायिक मामलों को अविलंब निष्पादित करने का निर्देश https://hawahawainews.com/%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%a4%e0%a4%be/ Mon, 18 Aug 2025 13:22:25 +0000 https://wpdesignservices.com/gunvitnews/?p=4183

सहरसा

जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जिला समन्वय समिति की बैठक में न्यायिक मामलों के निष्पादन एवं संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के अद्यतन क्रियान्वयन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई एवं उपयुक्त दिशा निर्देश दिए गए।न्यायिक मामलों समीक्षा के क्रम में MJC/CWJC संबंधित कुछ मामले स्वास्थ्य विभाग/लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग/कृषि विभाग/ग्रामीण कार्य प्रमंडल,सहरसा/सांख्यिकी कार्यालय/नीलाम पत्र/भविष्य निधि/परिवहन कार्यालय आदि स्तर पर लंबित पाए गए है,जिसके निष्पादन हेतु यथाशीघ्र यथोचित कारवाई का निर्देश दिया गया है।ग्रामीण कार्य प्रमंडल,सहरसा समीक्षा के क्रम में संबंधित कार्यपालक अभियंता द्वारा योजना क्रियान्वयन से संबंधित 03 स्थलों पर विद्युत पोल हटाने की आवश्यकता के संबंध में बताया गया है,जिसके अविलंब अनुपालन का निर्देश कार्यपालक अभियंता(विद्युत) को दिया गया है। मद्य निषेध विभाग समीक्षा के क्रम में जब्त किए गए वाहनों की नीलामी प्रक्रिया,विनष्टीकरण संबंधित शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।वन,पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग समीक्षा के क्रम में जय प्रकाश उद्यान के नजदीक प्लास्टिक अपशिष्ट को नगर निगम सहरसा से समन्वय स्थापित करते हुए शीघ्र हटाने का निर्देश दिया गया है।समीक्षा के क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया की सरकारी भवनों से संबंधित सेवा कर का भुगतान नगर निगम को विभिन्न कार्यालयों द्वारा नहीं किया गया है,तदनुसार सभी संबंधित कार्यालयों को सेवा कर का भुगतान आगामी दस दिनों में अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया गया है।सभी कार्यालयों को योजनाओं के सम्यक क्रियान्वयन हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है।बैठक में अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण कार्यपालक अभियंता,लघु जल संसाधन के विरुद्ध कारण पृच्छा का निर्देश दिया गया है।बैठक में उप विकास आयुक्त श्री संजय कुमार निराला,अपर समाहर्ता श्री संजीव कुमार चौधरी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

]]>
17 बिहार बटालियन एनसीसी सहरसा द्वारा “संडे ऑन साइकिल” रैली का आयोजन https://hawahawainews.com/17-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%a8-%e0%a4%8f%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%b9%e0%a4%b0/ Mon, 18 Aug 2025 13:19:26 +0000 https://wpdesignservices.com/gunvitnews/?p=4179

सहरसा,अजय कुमार : भारत सरकार की फिट इंडिया मूवमेंट को आगे बढ़ाते हुए, 17 बिहार बटालियन एनसीसी, सहरसा ने रविवार, 17 अगस्त 2025 को “संडे ऑन साइकिल” नामक साइक्लिंग रैली का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों में शारीरिक फिटनेस और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना था।इस रैली में एनसीसी अधिकारीगण, प्रशिक्षक स्टाफ, विभिन्न संस्थानों के कैडेट्स तथा पूर्व सैनिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने सहरसा जिले से सटे क्षेत्रों में लगभग 24 किलोमीटर की दूरी तय की, और फिटनेस का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।
कर्नल बी. सत्यनारायण, कमांडिंग ऑफिसर, 17 बिहार बटालियन एनसीसी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए अच्छे स्वास्थ्य और फिट रहने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाती हैं, बल्कि अनुशासन, एकता और विभिन्न पीढ़ियों के बीच सहयोग की भावना को भी प्रबल करती हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि भविष्य में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।पूर्व सैनिकों की उपस्थिति ने इस रैली को एक विशेष आयाम प्रदान किया, जिससे कैडेट्स और आम नागरिकों को राष्ट्र सेवा और सामुदायिक भागीदारी की प्रेरणा मिली।
इस आयोजन को स्थानीय जनता और प्रशासन से भरपूर सराहना मिली। एनसीसी की इस पहल ने कई लोगों को प्रेरित किया कि वे साइक्लिंग, योग और पैदल चलने जैसी गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

]]>
राष्ट्रीय वायो श्री योजना अंतर्गत एक हजार वृद्ध के बीच सहायक उपकरण वितरण का लक्ष्य https://hawahawainews.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a5%8b-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%9c%e0%a4%a8/ Mon, 18 Aug 2025 13:14:37 +0000 https://wpdesignservices.com/gunvitnews/?p=4176 सहरसा

कोशी क्षेत्रीय विकलांग विधवा वृद्ध कल्याण समिति आसरा केंद्र द्वारा विगत 16 अगस्त से राष्ट्रीय वायो श्री योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले वृद्ध जनो को सहायक उपकरण वितरण किया जा रहा है। उनके लिए आवश्यक सहयोगी उपस्कर जैसे ह्वील चेयर,ह्वील चैयर विथ कमोड, वाकर, छड़ी, कान का मशीन, टायलेट चैयर आदि उपस्कर निःशुल्क उपलब्ध कराने हेतू संस्थान द्वारा माह अप्रैल,मई, जून 2025 मे आवेदन जमा किए लाभार्थी का जांच कैम्प का आयोजन प्रारंभ किया गया है, जो 19 अगस्त तक चलेगा, तदुपरांत उपस्कर निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा। संस्थान के अध्यक्ष मोहन कुमार ने जनकारी दिया कि लगभग 1000 वृद्ध जनो का निबंधन किया गया है।जिसको निःशुल्क उपस्कर उपलब्ध कराया जायेगा, इस जांच शिविर मे आसरा केंद्र के प्रभारी उमेश कुमार, कम्प्यूटर आपरेटर शिवराम कुमार, सुनील कुमार ठाकुर,उपेन्द्र साह, सतरूघन साह के अलावे प्रखंड कार्यकर्ता रोशन कुमार चौधरी कहरा,शिवननदन केशरी सौरबाजार मो समसेर,सलखुआ हीरा भगत, बनमा इटहरी ने सहयोग प्रदान कर रहे है।वही दिव्यांगजनों ने बताया कि वर्तमान समय में सभी दिव्यांगों को बिना भेदभाव के सभी आवश्यक उपकरण निशुल्क दिया जा रहा है।जिस कारण दिव्यांगजन को कृत्रिम उपकरण सें काफी सुविधा एवं सहुलियत हो रही है।इसके साथ साथ वृद्ध जनों को भी कई प्रकार के आवश्यक सहायक उपकरण प्रदान किया जा रहा है।

]]>
27 अगस्त को माकपा का महिषी विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन https://hawahawainews.com/27-%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b7%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf/ Mon, 18 Aug 2025 13:08:27 +0000 https://wpdesignservices.com/gunvitnews/?p=4171

सहरसा : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी सीपीएम सहरसा जिला कमेटी की बैठक आज शारदा नगर, बटराहा स्थित पार्टी जिला कार्यालय में पार्टी नेता कामरेड ब्यास प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई। पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य सह पार्टी जिला सचिव कामरेड रणधीर यादव ने बैठक को संबोधित करते कहा चुनाव आयोग द्वारा बिहार में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को आफन फानन में विना ठोस रणनीति का एकाएक थोपकर जनता के मौलिक अधिकार के साथ खिलवाड़ कर रही है। जायज मतदाता का नाम मतदाता सूची में जोड़ें जाने तक सड़क से संसद तक पार्टी संघर्ष करती रहेगी।पार्टी जिला सचिव ने कहा कम्युनिस्ट पार्टी का बरसों से भूमी और जनमानस संघर्ष का केंद्र विंदू रहा महिषी विधानसभा कार्यकर्ता सह समर्थक सम्मेलन करने का निर्णय 27 अगस्त 2025 को तय है। पार्टी जिला कमेटी बैठक में फैसला लिया गया कि जिला परिषद प्रांगण के पूजा रिपोर्ट में महिषी विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन 27 अगस्त को किया जाएगा। इस कार्यकर्ता सम्मेलन को पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य कामरेड डॉ अशोक ढ़वले, पार्टी के राज्य सचिव कामरेड ललन चौधरी, पार्टी के केन्द्रीय कमेटी सदस्य कामरेड अवधेश कुमार, पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड बिनोद कुमार सहित अन्य नेता गण संबंधित करेंगे। कार्यकर्ता सह समर्थक सम्मेलन को सफल बनाने हेतु महिषी विधानसभा क्षेत्र के सत्तर कटैया, नवहट्टा एवं महिषी तीनों प्रखंड में पार्टी नेता कामरेड मिथिलेश कुमार सिंह, कृष्ण दयाल यादव, शकील अहमद खां, ब्रजेश वामपंथी , हृदय नारायण यादव, डॉ रामरेख यादव, प्रदीप साह, मदन पासवान,नीलम पाण्डेय, मनोज शर्मा आदि को विशेष जवाबदेही दी गई है। बैठक में पार्टी नेता गणेश प्रसाद सुमन,रमेश यादव, कुलानन्द कुमार, नसीमुद्दीन, दिलीप ठाकुर असफाक अंसारी, दुखी शर्मा, डोमी पासवान मनोज शर्मा, अनिता देवी आदि मौजूद थे।

]]>
मटेश्वर में कांवड़ बम ने किया जलाभिषेक,सिद्धि पाठक व पिंटू राजा के भक्ति भजनों पर रात भर झूमते रहे श्रद्धालु, https://hawahawainews.com/%e0%a4%ae%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b5%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%ac%e0%a4%ae-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95/ Mon, 18 Aug 2025 13:05:15 +0000 https://wpdesignservices.com/gunvitnews/?p=4165 सिमरीबख्तियारपुर/सहरसा

नगर परिषद क्षेत्र के उच्च विद्यालय मैदान में 216 फीट के विशाल कांवर अगवान को लेकर शनिवार को बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भजन गायक विक्रम बिहारी ने गणेश बंदना से की। जिसके बाद गयाजी के सारेगामापा फेम सिद्धि पाठक एवं पिंटू राजा ने बम बम बोल रहा है काशी……. गाड़ी लेकर बढ़िया से जहियह ओ मोर ड्रावर सजनमा……. कैलाश धुंआ धुंआ है……. चल रे कांवरिया शिव के धाम……. जैसे एक बढ़कर एक भक्ति भजन गाकर देर रात तक श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। वही कानपुर से आई झांकी टीम के द्वारा एक से बढ़कर एक झांकी प्रस्तुत कर पंडाल में बैठे श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान भक्ति भजन पर श्रद्धालु रात भर गौता लगाते रहे। इस दौरान हर हर महादेव, बोल बम के गगनभेदी जयघोष से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में बदल गया। कार्यक्रम में मौजूद एसडीएम आलोक राय, पूर्व विधायक सह न्यास समिति के अध्यक्ष डा. अरुण यादव, सचिव जगधर यादव, सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन को बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष शंकर भगत ने चादर पहना कर सम्मानित किया। इधर शनिवार देर शाम जैसे ही 216 फीट का कांवर सिमरीबख्तियारपुर उच्च विद्यालय मैदान पहुंचा की। कांवर का एक झलक पाने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ उच्च विद्यालय मैदान में उमड़ पड़ी। देखते ही देखते भीड़ इतनी उमड़ पड़ी की भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन के पसीने छूट गए।


श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का किया गया आयोजन” 216 फीट कांवर पदयात्रा में मौजूद सैकड़ो श्रद्धालुओं के लिए बोल बम सेवा समिति के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो कांवरियों ने भंडारा में भोजन ग्रहण किए। इसके अलावे स्थानीय लोगों के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए गए थे। जिसमें श्रद्धालुओं को ठंडा पानी, गर्म पानी, शर्बत, चाय, फल सहित अन्य सुविधाएं कांवरियों को निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। इसके अलावे शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डा. आनंद भगत के द्वारा मेडिकल टीम को तैनात किया गया था। जो कांवरियों के सेवा में देर रात तक लगे रहे। इस मौके पर श्रवण भगत, ननकी भगत, सुमित गुप्ता, प्रेम भगत , अजय चौरसिया, रोहित भगत, राजकुमार गुप्ता ,गोपाल केशरी, रंजन गुप्ता, मुन्ना गुप्ता ,उमेश गुप्ता , पंकज भगत , छोटू दास, गोविंद, नितिन केसरी, पारस भगत सहित अन्य लोग मौजूद रहे। बख्तियारपुर पुलिस रही सजग” शनिवार देर शाम जैसे ही 216 फीट का कांवर सिमरीबख्तियारपुर पहुंचा की उच्च विद्यालय मैदान पर श्रद्धालुओं की उमड़ पड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए खुद एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर मैदान में उतरे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि शांतिपूर्वक तरीके कांवर का दर्शन करें। जिससे कि कांवरियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस मौके पर एसडीपीओ के साथ साथ पुलिस निरीक्षक मु. सुजाउद्दीन, थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार, दारोगा ज्योति कुमारी, नरेंद्र सिंह, बालदेव राम, अमरजीत कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मी श्रद्धालुओं की सुरक्षा में रात भर मौजूद रहे। रविवार सुबह सैकड़ो श्रद्धालुओं स्नान व पूजा अर्चना के बाद 216 फीट कांवर के साथ बाबा मटेश्वर धाम के लिए प्रस्थान किए। जहां कांवर पदयात्रा में मौजूद सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भाद्र माह के दूसरे रविवार को बाबा मटेश्वर धाम के अद्भुत शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इस दौरान पूरा कांवरिया पथ से लेकर मंदिर परिसर तक बोल बम, हर हर महादेव के गगनभेदी जयघोष से गूंजता है। वही कांवरिया पथ पर स्थानीय लोगों ने कांवरिया की सेवा की। इधर 216 फीट के विशाल कांवर के साथ हर कोई सेल्फी लेकर इंटरनेट मीडिया पर खूब प्रसारित किया।

]]>