Election – Hawahawai News https://hawahawainews.com "हर खबर पर नज़र, आपकी आवाज़ – Hawa Hawai News" Sat, 25 Oct 2025 07:26:10 +0000 en-US hourly 1 https://hawahawainews.com/wp-content/uploads/2025/01/live-1-150x150.jpeg Election – Hawahawai News https://hawahawainews.com 32 32 जिला निर्वाचन पदाधिकारी व प्रेक्षक ने डिस्पैच एवं बज्रगृह का निरीक्षण किया https://hawahawainews.com/braj-grih-nirakshan/ Sat, 25 Oct 2025 06:42:27 +0000 https://hawahawainews.com/?p=4588 सहरसा,अजय कुमार : बिहार विधान सभा चुनाव को निष्पक्ष निर्भीक एवं भयमुक्त चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।वही सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिमंडल की बैठक में पारदर्शी तरीके से ईवीएम वीवीपैट एवं बज्रगृह तथा मतगणना को लेकर विभिन्न केन्द्रों की सघन निगरानी की जा रही है।इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दीपेश कुमार एवं 74-सोनवर्षा (अ॰जा॰) से संबंधित सामान्य प्रेक्षक मुथू कुमारशयाब, द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन:2025 निमित 74-सोनवर्षा(अ०जा०) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र एवं 77-महिषी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित डिस्पैच सेंटर,वज्रगृह का निरीक्षण किया गया,निरीक्षण क्रम वर्णित स्थलों पर निर्वाचन निमित की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं यथोचित दिशा निर्देश दिए गए।पीएचईडी को निर्वाचन निमित उक्त वर्णित स्थलों पर निर्धारित कार्यों को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।उक्त अवसर पर निशांत अपर समाहर्ता सह निर्वाची पदाधिकारी  77-महिषी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र धीरज कुमार डीसीएलआर,सदर सह निर्वाची पदाधिकारी74-सोनवर्षा(अ०जा०)

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

]]>
बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत सहरसा पहुंचे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर, सिमरी बख्तियारपुर के बलवा हाट मैदान में ‘बिहार बदलाव जनसभा’ को किया संबोधित https://hawahawainews.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%a6%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a4%e0%a4%b9%e0%a4%a4/ Mon, 18 Aug 2025 13:27:27 +0000 https://wpdesignservices.com/gunvitnews/?p=4191

सहरसा

प्रशांत किशोर का पीएम मोदी पर हमला, बोले- मोदी देश भर से वोट और रुपये लेकर गुजरात में फैक्ट्री लगवा रहे, बिहार के युवा इन्हीं फैक्ट्रियों में 10-12 हजार रुपये की मजदूरी करने जाते हैं
प्रशांत किशोर ने सहरसा की जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा- लालू, नीतीश, मोदी नहीं, अपने बच्चों का चेहरा देखकर वोट दें,, छठ के बाद युवाओं को बिहार में ही देंगे 10-12 हजार रुपये का रोजगार
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर द्वारा बिहार में व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य से शुरू की गई ‘बिहार बदलाव यात्रा’ लगातार अलग-अलग जिलों और प्रखंडों में जारी है। ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के दौरान प्रशांत किशोर लोगों से संवाद कर रहे हैं और स्थानीय पत्रकारों से भी बात कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज उन्होंने सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा अंतर्गत बलवा हाट के अपूर्व हाई स्कूल मैदान में आयोजित ‘बिहार बदलाव सभा’ को संबोधित किया।प्रशांत किशोर ने जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने पीएम मोदी को मंदिर के लिए वोट दिया, वो बन गया। जाति के नाम पर वोट दिया तो नीतीश कुमार ने जाति गणना करा दिया। पीएम मोदी बिहार के लोगों का वोट लेकर और देश भर का पैसा लेकर अपने राज्य गुजरात में फैक्ट्री लगवा रहे हैं। आपने अभी तक अपने बच्चों के लिए वोट नहीं दिया। इसलिए आपके बच्चे मोदी के गुजरात में जाकर उन्हीं फैक्ट्रियों में मजदूरी कर रहे हैं।
प्रशांत किशोर बोले- अपने बच्चों की चिंता करना लालू जी से सीखिए, वो अपने 9वीं फेल लड़के को सीएम बनाना चाहते हैं।अपने संबोधन में प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं पिछले 3 सालों से बिहार के गांव-गांव घूम रहा हूं। लोग कह रहे हैं कि 56 इंच सीना के लिए मोदी के लिए वोट दिए। लेकिन उनके अपने बच्चों का सीना 15 इंच का हो गया है। शरीर पर सूती कपड़ा या पैरों में चप्पल नहीं है। इसीलिए आपको अपने बच्चों की चिंता करनी है, कोई नेता आपके बच्चों की चिंता नहीं करेगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए समझाया कि बिहार के लोगों को लालू जी से सीखना चाहिए कि बच्चों की चिंता क्या होती है।
उन्होंने कहा कि लालू जी का बेटा 9वीं पास भी नहीं किया है, फिर भी वह चाहते हैं कि उनका बेटा राजा बने और दूसरी तरफ बिहार के लोग जिनके बच्चे मैट्रिक, बी.ए. (B.A), एम.ए. (M.A) कर चुके हैं, फिर भी उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है।
प्रशांत किशोर ने सहरसा की जनता से किया बड़ा वादा, कहा- छठ के बाद युवाओं को बिहार में ही 10–12 हजार रुपये का रोजगार मिलेगा, बुजुर्गों को 2000 रुपये पेंशन, बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा भी देंगेप्रशांत किशोर ने कहा कि आपने मोदी का चेहरा देख कर वोट दिया तो चायवाला प्रधानमंत्री बन गया। लालू का चेहरा देखकर वोट दिया तो भैंस चराने वाला 30 साल से राजा बना हुआ है। नीतीश का चेहरा देखकर वोट दिया तो वैद्य का लड़का 20 साल से शासन कर रहा है। इस बार नेताओं का चेहरा देखकर वोट न करें, चाहे लालू हों, नीतीश हों या मोदी हों। इस बार अपने बच्चों के लिए वोट दें और बिहार में जनता का राज स्थापित करें। इस बार अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करें।जनसभा में प्रशांत किशोर ने सहरसा की जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा कि इस साल बिहार की बदहाली की आखिरी दिवाली और छठ होगी। छठ के बाद सिमरी बख्तियारपुर के या सहरसा के युवाओं को 10-12 हजार रुपये की मजदूरी करने के लिए अपना घर-परिवार छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा। बिहार भर के ऐसे 50 लाख युवाओं को वापस बुलाकर उन्हें यहीं 10-12 हजार रुपये का रोजगार दे दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि दिसंबर 2025 से 60 साल से अधिक उम्र के हर पुरुष और महिला को 2000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। साथ ही जब तक सरकारी विद्यालयों में सुधार नहीं हो जाएगा, तब तक आप अपने 15 साल से कम उम्र के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाएं और उनकी फीस सरकार भरेगी ताकि गरीब का बच्चा भी अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ सके।

]]>