Delhi – Hawahawai News https://hawahawainews.com "हर खबर पर नज़र, आपकी आवाज़ – Hawa Hawai News" Fri, 29 Aug 2025 05:52:02 +0000 en-US hourly 1 https://hawahawainews.com/wp-content/uploads/2025/01/live-1-150x150.jpeg Delhi – Hawahawai News https://hawahawainews.com 32 32 अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे कार्य में घटिया ईंटों का किया जा रहा है उपयोग : अभय कुमार https://hawahawainews.com/amrit-bharat-station/ Fri, 29 Aug 2025 05:49:41 +0000 https://hawahawainews.com/?p=4502

अजय कुमार/सहरसा 

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों में उपयोग की जा रही घटिया गुणवत्ता की ईंटों को लेकर राजद प्रदेश सचिव सह राज्य परिषद सदस्य अभय कुमार ने अपने लेटर पैड पर लिखित रूप से उप मुख्य अभियंता,निर्माण पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर को शिकायत करते हुए कहा है की सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर चल रहे कार्यों में तीन नंबर की ईट और ढलाई कहीं पर 2 इंच तो कहीं पर 3 इंच किया जा रहा है जो कि घोर और अनियमितता को दर्शाता है उन्होंने कहा है की इसकी जांच कोई वरीय रेल पदाधिकारी से कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके और इसमें संलिप्त स्थानीय अभियंता एवं संवेदक पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने अपने पत्र की प्रतिलिपि महा प्रबंधक पूर्व मध्य रेल हाजीपुर,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण पूर्व मध्य रेल,महेंद्रू पटना,मंडल रेल प्रबंधक पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर को भी भेजकर शिकायत की है।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा बीते 1 फरवरी को संसद में पेश किए गए आम बजट में सहरसा जिले के स्थानीय सहरसा रेलवे स्टेशन,सिमरी बख्तियारपुर सहित बिहार के कुल 87 रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना की सूची में शामिल किया था।इसके तहत स्वचालित सीढ़ी,लिफ्ट,ट्रेन कोच इंडिकेटर, लाइब्रेरी, रूफटॉप प्लाजा,सिटी सेंटर,वाईफाई,लंबा प्लेटफार्म, अब्बल दर्जे के यात्री प्रतीक्षालय, बुक स्टॉल जैसी कई महत्वपूर्ण यात्री सुविधाओं में इजाफा किया जाना है।

]]>