Hawahawai News

उड़ती खबरें, सीधी आपके पास

उड़ती खबरें, सीधी आपके पास

उड़ती खबरें, सीधी आपके पास

भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल व भव्य शोभा यात्रा,पुरी के समुद्र तट पर हुआ बीएमएस का खुला अधिवेशन

सहरसा : देश के राष्ट्रभक्त मजदूर संगठन भारतीय मजदूर संघ का 21वां अखिल भारतीय तेर त्रै वार्षिक अधिवेशन के दूसरे दिन शनिवार को विशाल एवं भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।जो कार्यक्रम स्थल से निकलकर पुरी की समुद्र तट पर खुला अधिवेशन के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय अध्यक्ष हरण्या पांड्या, महामंत्री रविंद्र हिमते, केंद्रीय मंत्री अशोक शुक्ला के नेतृत्व में सभी राज्यों से आए बीएमएस कार्यकर्ताओं द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई। जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए समुद्र तट पर पहुंची। शोभा यात्रा के दौरान बीएमएस कार्यकर्ताओं द्वारा देश के हित में करेंगे काम, काम का लेगे पूरा दाम,कौन बनाता है हिंदुस्तान भारत का मजदूर किसान, देशभक्त मजदूर एक हो एक हो,आय विषमता समाप्त हो,एक 10 अनुपात हो,भारतीय मजदूर संघ अमर रहे अमर रहे, बीएमएस की क्या पहचान त्याग तपस्या और बलिदान,भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों से गुंजायमान होता रहा। वहीं शोभा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा हाथों में लिए गए भगवा झंडा काफी शोभायमान हो रही थी। इस शोभा यात्रा में बिहार, झारखंड,उत्तर प्रदेश,अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान,मध्य प्रदेश,आंध्र प्रदेश,तमिलनाडू,पंजाब, तेलंगाना, महाराष्ट्र,गुजरात, सहित अन्य राज्यों के कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए। इस शोभा यात्रा में महिलाओं की संख्या भी काफी रही। महिलाओं ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ के संगठन में पुरुष एवं महिलाओं को समान अवसर एवं अधिकार दिए गए हैं। हम महिलाओं के लिए बीएमएस वरदान साबित हो रहा है। कार्यक्रम के खुला अधिवेशन में वक्ताओं ने महिलाओं एवं मजदूरों के जीवन स्तर को ऊंचा उठने के लिए  अनेक सुझाव दिए गए एवं सरकार से मांग की गई मजदूरों की मांग को समय रहते पूरा किया जाय।इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री धर्मदास शुक्ला,बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार लाल, महामंत्री संजय कुमार सिंह,सह मंत्री मनीष कुमार, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष रामबाबू सिंह, प्रदेश मंत्री शंभू कुमार चौबे, जयंत राय, दयाशंकर राय,पंकज कर्ण,दीपक कुमार एवं सहरसा जिला मंत्री सुभाष चंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top