Hawahawai News

उड़ती खबरें, सीधी आपके पास

उड़ती खबरें, सीधी आपके पास

उड़ती खबरें, सीधी आपके पास

नगरी हो अयोध्या सी रघुकुल का घराना हो जैसे भक्ति गीतों से गूंजता रहा मटेश्वर धाम मंदिर परिसर,तीन दिवसीय 29 वां मटेश्वर महोत्सव संपन्न

सिमरीबख्तियारपुर/सहरसा

प्रखंड के कांठो पंचायत स्थित प्रसिद्ध बाबा मटेश्वरधाम परिसर में रविवार की संध्या 29वां श्रावणी मटेश्वर महोत्सव के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक सह न्यास समिति के अध्यक्ष डा. अरुण यादव, न्यास समिति के सचिव जगधर यादव, सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन, प्रखंड प्रमुख शबनम कुमारी, मुखिया भोलेन्द्र राय, डाक कांवरिया संघ के अध्यक्ष मुन्ना भगत, शिवेंद्र पोद्दार, पंकज भगत, कृष्ण कन्हैया, सौरव कुमार सहित अन्य लोगों ने फीता काटकर किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुन्ना भगत और संचालन कृष्ण कन्हैया ने किया। उद्धाटन उपरांत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए न्यास समिति के अध्यक्ष डा. अरुण यादव ने कहा कि डाक कांवरिया संघ का मटेश्वर धाम में सराहनीय योगदान रहा है। कांवरिया संघ के अध्यक्ष मुन्ना भगत की टीम के द्वारा डाक बम की शुरुआत की गई। जो आज तक अनवरत जारी है। जो आज ऐतिहासिक हो चुकी है। साथ ही इनके द्वारा मटेश्वर धाम के कार्यो में हमेशा सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि मटेश्वरधाम में मंदिर का निर्माण करवाया जा रहा है। जिसमें आप लोगों से जो बन पड़े जरूर सहयोग करे। ताकि मंदिर का विकास हो सकें। उन्होंने कहा इस स्थल को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने की हर संभव कोशिश कर रहा हूं। जिससे इस मंदिर का और विकास होगा। सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन ने कहा कि डाक कांवरिया संघ पूर्व से ही बाबा मटेश्वर धाम में अपना अहम योगदान रही है । आज यह मंदिर इतना चर्चित हो चुका है कि इस क्षेत्र की पहचान अब इस मंदिर से हो रही है। मंदिर का और विकास हो इसके लगे सभी प्रत्यनशील है। उसके बाद मौजूद वक्ताओं के सम्बोधन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भजन गायक बिक्रम बिहारी ने गणेश वंदना से की। जिसके बाद गयाजी के सिद्धि पाठक व पिंटू राजा ने नगरी हो अयोध्या सी……. राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी….. चाहे आग गगण से बरसे चाहे पानी को तरसे …… चल रे कांवरिया शिव के धाम के बाद एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति कर कार्यक्रम में मौजूद श्रोताओं को झूमने को मजबूर कर दिया। इसके बाद कानूपुर से आई झांकी टीम ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति कर मौजूद भक्तों को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम के समापन के मौके पर 216 फीट कांवर पदयात्रा की अभूतपूर्व सफलता को लेकर पूर्व विधायक डा. अरुण कुमार ने नेतृत्वकर्ता डाक कांवरिया संघ के सभी सदस्यों को सम्मानित किया। बताते चलें कि 216 फीट कांवर तीन दिनों के पदयात्रा के उपरांत रविवार को बाबा मटेश्वरधाम पर जलार्पण के बाद समाप्त हो गया।

Scroll to Top