सिमरीबख्तियारपुर/सहरसा
नगर परिषद क्षेत्र के उच्च विद्यालय मैदान में 216 फीट के विशाल कांवर अगवान को लेकर शनिवार को बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भजन गायक विक्रम बिहारी ने गणेश बंदना से की। जिसके बाद गयाजी के सारेगामापा फेम सिद्धि पाठक एवं पिंटू राजा ने बम बम बोल रहा है काशी……. गाड़ी लेकर बढ़िया से जहियह ओ मोर ड्रावर सजनमा……. कैलाश धुंआ धुंआ है……. चल रे कांवरिया शिव के धाम……. जैसे एक बढ़कर एक भक्ति भजन गाकर देर रात तक श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। वही कानपुर से आई झांकी टीम के द्वारा एक से बढ़कर एक झांकी प्रस्तुत कर पंडाल में बैठे श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान भक्ति भजन पर श्रद्धालु रात भर गौता लगाते रहे। इस दौरान हर हर महादेव, बोल बम के गगनभेदी जयघोष से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में बदल गया। कार्यक्रम में मौजूद एसडीएम आलोक राय, पूर्व विधायक सह न्यास समिति के अध्यक्ष डा. अरुण यादव, सचिव जगधर यादव, सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन को बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष शंकर भगत ने चादर पहना कर सम्मानित किया। इधर शनिवार देर शाम जैसे ही 216 फीट का कांवर सिमरीबख्तियारपुर उच्च विद्यालय मैदान पहुंचा की। कांवर का एक झलक पाने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ उच्च विद्यालय मैदान में उमड़ पड़ी। देखते ही देखते भीड़ इतनी उमड़ पड़ी की भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन के पसीने छूट गए।

श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का किया गया आयोजन” 216 फीट कांवर पदयात्रा में मौजूद सैकड़ो श्रद्धालुओं के लिए बोल बम सेवा समिति के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो कांवरियों ने भंडारा में भोजन ग्रहण किए। इसके अलावे स्थानीय लोगों के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए गए थे। जिसमें श्रद्धालुओं को ठंडा पानी, गर्म पानी, शर्बत, चाय, फल सहित अन्य सुविधाएं कांवरियों को निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। इसके अलावे शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डा. आनंद भगत के द्वारा मेडिकल टीम को तैनात किया गया था। जो कांवरियों के सेवा में देर रात तक लगे रहे। इस मौके पर श्रवण भगत, ननकी भगत, सुमित गुप्ता, प्रेम भगत , अजय चौरसिया, रोहित भगत, राजकुमार गुप्ता ,गोपाल केशरी, रंजन गुप्ता, मुन्ना गुप्ता ,उमेश गुप्ता , पंकज भगत , छोटू दास, गोविंद, नितिन केसरी, पारस भगत सहित अन्य लोग मौजूद रहे। बख्तियारपुर पुलिस रही सजग” शनिवार देर शाम जैसे ही 216 फीट का कांवर सिमरीबख्तियारपुर पहुंचा की उच्च विद्यालय मैदान पर श्रद्धालुओं की उमड़ पड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए खुद एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर मैदान में उतरे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि शांतिपूर्वक तरीके कांवर का दर्शन करें। जिससे कि कांवरियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस मौके पर एसडीपीओ के साथ साथ पुलिस निरीक्षक मु. सुजाउद्दीन, थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार, दारोगा ज्योति कुमारी, नरेंद्र सिंह, बालदेव राम, अमरजीत कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मी श्रद्धालुओं की सुरक्षा में रात भर मौजूद रहे। रविवार सुबह सैकड़ो श्रद्धालुओं स्नान व पूजा अर्चना के बाद 216 फीट कांवर के साथ बाबा मटेश्वर धाम के लिए प्रस्थान किए। जहां कांवर पदयात्रा में मौजूद सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भाद्र माह के दूसरे रविवार को बाबा मटेश्वर धाम के अद्भुत शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इस दौरान पूरा कांवरिया पथ से लेकर मंदिर परिसर तक बोल बम, हर हर महादेव के गगनभेदी जयघोष से गूंजता है। वही कांवरिया पथ पर स्थानीय लोगों ने कांवरिया की सेवा की। इधर 216 फीट के विशाल कांवर के साथ हर कोई सेल्फी लेकर इंटरनेट मीडिया पर खूब प्रसारित किया।


