Hawahawai News

उड़ती खबरें, सीधी आपके पास

उड़ती खबरें, सीधी आपके पास

उड़ती खबरें, सीधी आपके पास

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जिला समन्वय समिति की बैठक में लंबित न्यायिक मामलों को अविलंब निष्पादित करने का निर्देश

सहरसा

जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जिला समन्वय समिति की बैठक में न्यायिक मामलों के निष्पादन एवं संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के अद्यतन क्रियान्वयन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई एवं उपयुक्त दिशा निर्देश दिए गए।न्यायिक मामलों समीक्षा के क्रम में MJC/CWJC संबंधित कुछ मामले स्वास्थ्य विभाग/लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग/कृषि विभाग/ग्रामीण कार्य प्रमंडल,सहरसा/सांख्यिकी कार्यालय/नीलाम पत्र/भविष्य निधि/परिवहन कार्यालय आदि स्तर पर लंबित पाए गए है,जिसके निष्पादन हेतु यथाशीघ्र यथोचित कारवाई का निर्देश दिया गया है।ग्रामीण कार्य प्रमंडल,सहरसा समीक्षा के क्रम में संबंधित कार्यपालक अभियंता द्वारा योजना क्रियान्वयन से संबंधित 03 स्थलों पर विद्युत पोल हटाने की आवश्यकता के संबंध में बताया गया है,जिसके अविलंब अनुपालन का निर्देश कार्यपालक अभियंता(विद्युत) को दिया गया है। मद्य निषेध विभाग समीक्षा के क्रम में जब्त किए गए वाहनों की नीलामी प्रक्रिया,विनष्टीकरण संबंधित शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।वन,पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग समीक्षा के क्रम में जय प्रकाश उद्यान के नजदीक प्लास्टिक अपशिष्ट को नगर निगम सहरसा से समन्वय स्थापित करते हुए शीघ्र हटाने का निर्देश दिया गया है।समीक्षा के क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया की सरकारी भवनों से संबंधित सेवा कर का भुगतान नगर निगम को विभिन्न कार्यालयों द्वारा नहीं किया गया है,तदनुसार सभी संबंधित कार्यालयों को सेवा कर का भुगतान आगामी दस दिनों में अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया गया है।सभी कार्यालयों को योजनाओं के सम्यक क्रियान्वयन हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है।बैठक में अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण कार्यपालक अभियंता,लघु जल संसाधन के विरुद्ध कारण पृच्छा का निर्देश दिया गया है।बैठक में उप विकास आयुक्त श्री संजय कुमार निराला,अपर समाहर्ता श्री संजीव कुमार चौधरी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Scroll to Top